- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 11 जून, 2026
[1]. हाल ही में AI कंपनी ‘एन्थ्रोपिक’ ने सार्वजनिक रूप से ‘क्लॉड फेबल 5’ (Claude Fable 5) नामक मॉडल जारी किया। यह निम्नलिखित में से किस श्रेणी के AI मॉडल से संबंधित है?
| [A]. टाइटन-क्लास AI मॉडल |
| [B]. माइथोस-क्लास AI मॉडल |
| [C]. जेनेसिस-क्लास AI मॉडल |
| [D]. ओमेगा-क्लास AI मॉडल |
[2]. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन-I: मेम्ब्रेन सेल प्रौद्योगिकी का उपयोग करने वाले कॉस्टिक सोडा संयंत्रों के लिए नए पर्यावरणीय मानकों के तहत शोधित अपशिष्ट जल का मत्स्य-जीवितता जैव-परीक्षण (Fish-Survival Bioassay Test) अनिवार्य किया गया है।
कथन-II: इस परीक्षण का उद्देश्य यह आकलन करना है कि शोधित औद्योगिक अपशिष्ट जीवित प्राणियों के लिए विषाक्त है या नहीं, न कि केवल यह देखना कि वह निर्धारित रासायनिक सीमाओं का पालन करता है या नहीं।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही है?
| [A]. कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या करता है। |
| [B]. कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, किंतु कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या नहीं करता है। |
| [C]. कथन-I सही है, किंतु कथन-II गलत है। |
| [D]. कथन-I गलत है, किंतु कथन-II सही है। |
[3]. हाल ही में भारत, अपनी सरकारी प्रतिभूतियों को ‘ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट बॉन्ड इंडेक्स’ में शामिल कराने हेतु पूंजी बाजार सुधार कर रहा है। ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट बॉन्ड इंडेक्स मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किसके प्रदर्शन को मापने वाला मानक सूचकांक है?
| [A]. प्रमुख सूचीबद्ध कंपनियों वाले वैश्विक शेयर बाजार |
| [B]. वैश्विक संप्रभु एवं कॉर्पोरेट ऋण बाजारों के निवेश-योग्य निश्चित-ब्याज दर वाले बॉन्ड |
| [C]. अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंजों पर कारोबार की जाने वाली वस्तुएं |
| [D]. केंद्रीय बैंकों द्वारा धारित विदेशी मुद्रा भंडार |
[4]. हाल ही में केंद्र सरकार ने वस्त्र क्षेत्र की उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन (PLI) योजना के तीसरे चरण के अंतर्गत 22 नए आवेदकों को मंजूरी दी है। यह योजना निम्नलिखित में से किन उत्पाद श्रेणियों को कवर करती है?
| [A]. केवल सूती धागा, हथकरघा उत्पाद एवं रेशमी परिधान |
| [B]. केवल प्राकृतिक रेशा-आधारित वस्त्र एवं कॉयर उत्पाद |
| [C]. केवल जूट उत्पाद, ऊनी परिधान एवं हस्तशिल्प |
| [D]. मानव-निर्मित फाइबर (MMF) परिधान, मानव-निर्मित फाइबर कपड़े एवं तकनीकी वस्त्र |
[5]. हाल ही में किस राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों और कार्यरत कर्मचारियों के लिए पात्रता से जुड़ी दो-बच्चे की शर्त (Two-Child Norm) वापस ले ली है?
| [A]. राजस्थान |
| [B]. मध्य प्रदेश |
| [C]. उत्तर प्रदेश |
| [D]. हरियाणा |


