- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 11 मार्च, 2026
[1]. हाल ही में भारत ने एल नीनो प्रभाव के कारण पड़े सूखे के बाद खाद्य सुरक्षा प्रयासों में सहायता हेतु मलावी (Malawi) को 1,000 मीट्रिक टन चावल भेजा। मलावी निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में स्थित है?
| [A]. पश्चिमी अफ्रीका |
| [B]. पूर्वी अफ्रीका |
| [C]. दक्षिणी अफ्रीका |
| [D]. मध्य अफ्रीका |
[2]. हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राष्ट्रीय राजमार्ग हरित आवरण सूचकांक (NH-GCI) 2025–26 पर अपनी तरह की पहली वार्षिक रिपोर्ट जारी की। NH-GCI को निम्नलिखित में से किस संगठन के समन्वय से तैयार किया गया है?
| [A]. राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (NRSC) |
| [B]. भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) |
| [C]. सर्वे ऑफ इंडिया |
| [D]. राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान |
[3]. हाल ही में एक अध्ययन में बताया गया कि डार्ट मिशन (DART) ने गतिज प्रभाव प्रयोग के बाद सूर्य की परिक्रमा करने वाले एक क्षुद्रग्रह तंत्र की कक्षा में थोड़ा परिवर्तन कर दिया। DART मिशन निम्नलिखित में से किस संगठन से संबंधित है?
| [A]. यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) |
| [B]. नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) |
| [C]. जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) |
| [D]. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) |
[4]. हाल ही में तिरुवनंतपुरम नगर निगम द्वारा तैनात AI-संचालित जी-स्पाइडर रोबोटिक प्रणाली के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
- जी-स्पाइडर एक AI-सक्षम रोबोटिक नहर-सफाई प्रणाली है, जिसे जेनरोबोटिक इनोवेशन्स द्वारा विकसित किया गया है।
- इसे नहरों और नालों से कचरा हटाने के लिए इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि खतरनाक स्थलों (जैसे: गटर) में मानव के प्रवेश करने की आवश्यकता न पड़े।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 |
| [B]. केवल 2 |
| [C]. 1 और 2 दोनों |
| [D]. न तो 1, न ही 2 |
[5]. वर्ष 2023 में दक्षिण ल्होनक झील में हुए हिमनदीय झील विस्फोट बाढ़ (GLOF) के कारण पर्यटन प्रभावित होने के बाद अब गुरुडोंगमर झील में पर्यटन धीरे-धीरे पुनः पटरी पर लौटने लगा है। गुरुडोंगमर झील निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
| [A]. अरुणाचल प्रदेश |
| [B]. सिक्किम |
| [C]. उत्तराखंड |
| [D]. हिमाचल प्रदेश |
सामयिक खबरें
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे



