- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 12 अगस्त , 2026
[1]. भारत ने हाल ही में जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय को पाँच भारतीय मोर भेंट किए। भारतीय मोर के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- भारतीय मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है।
- इसे IUCN की रेड लिस्ट में ‘Least Concern’ (अत्यल्प चिंतनीय) श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है।
- इसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची I के अंतर्गत सूचीबद्ध किया गया है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
[2]. राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) (संशोधन) विधेयक, 2026 हाल ही में लोक सभा में पेश किया गया। NCDC के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- NCDC सहकारिता मंत्रालय के अधीन कार्यरत एक सांविधिक संगठन है।
- इसकी स्थापना राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम अधिनियम, 1962 के तहत वर्ष 1965 में की गई थी।
- NCDC कृषि उपज के भंडारण, प्रसंस्करण एवं विपणन जैसी गतिविधियों के लिए सहकारी समितियों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
[3]. ‘मीड’ झील (Lake Mead) हाल ही में उस समय चर्चा में रही, जब इसका जलस्तर समुद्र तल से 1,040.4 फीट तक गिरकर रिकॉर्ड निम्न स्तर पर पहुँच गया। ‘मीड’ झील के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
| [A]. यह संयुक्त राज्य अमेरिका की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील है। |
| [B]. यह आयतन की दृष्टि से संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे बड़ा मानव-निर्मित जलाशय है। |
| [C]. यह मिसिसिपी नदी पर स्थित है। |
| [D]. इसका उपयोग केवल जलविद्युत उत्पादन के लिए किया जाता है। |
[4]. दक्षिणी ओमान के तट के पास तेल रिसाव के कारण हाल ही में चर्चा में रहे ‘हलानियात द्वीपसमूह’ (Hallaniyat Islands) निम्नलिखित में से किसमें स्थित हैं?
| [A]. अरब सागर |
| [B]. लाल सागर |
| [C]. फारस की खाड़ी |
| [D]. अदन की खाड़ी |
[5]. हाल ही में चर्चा में रहे अनुसंधान, विकास एवं नवाचार कोष (RDIF) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- RDIF विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) की एक प्रमुख पहल है।
- निजी क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास निवेश को बढ़ावा देने के लिए 6 वर्षों में ₹1 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है।
- यह पारंपरिक क्षेत्रों में कम जोखिम वाली परियोजनाओं के लिए केवल अल्पकालिक वित्तपोषण प्रदान करता है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
सामयिक खबरें
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


