- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 12 फरवरी, 2026
[1]. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा लोक सभा सचिवालय को सूचित किया गया है कि पीएम केयर्स (PM CARES) से संबंधित प्रश्न लोक सभा नियमों के अंतर्गत स्वीकार्य नहीं हैं। पीएम केयर्स फंड की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
| [A]. 2018 |
| [B]. 2019 |
| [C]. 2020 |
| [D]. 2021 |
[2]. 2-29 नवंबर, 2026 के मध्य रियाद में आयोजित होने वाले ईस्पोर्ट्स नेशंस कप (ENC) 2026 में किस पारंपरिक बोर्ड गेम को प्रतिस्पर्धी इवेंट के रूप में शामिल किया गया है?
| [A]. शतरंज |
| [B]. टेबल टेनिस |
| [C]. कैरम |
| [D]. स्क्वैश |
[3]. 10-11 फरवरी, 2026 के मध्य नई दिल्ली में “साइबर धोखाधड़ी का मुकाबला एवं संबंधित तंत्र का उन्मूलन” नामक विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन निम्नलिखित में से किन संस्थाओं द्वारा किया गया था?
| [A]. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) और खुफिया ब्यूरो (IB) |
| [B]. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) |
| [C]. गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) |
| [D]. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और CERT-In |
[4]. हाल ही में लोक सभा अध्यक्ष को पद से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। लोक सभा अध्यक्ष को निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया द्वारा पद से हटाया जा सकता है?
| [A]. राष्ट्रपति के आदेश द्वारा |
| [B]. प्रधानमंत्री की अनुशंसा द्वारा |
| [C]. लोक सभा के सभी सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत से पारित प्रस्ताव द्वारा |
| [D]. लोक सभा के तत्कालीन सभी सदस्यों के बहुमत से पारित प्रस्ताव द्वारा |
[5]. हाल ही में पीएम-सूरज (PM-SURAJ) पोर्टल ने वर्ष 2024–25 के लिए निर्धारित ऋण वितरण लक्ष्य को पार कर लिया। वर्ष 2024 में प्रारंभ किया गया यह पोर्टल किस मंत्रालय के अंतर्गत संचालित होता है?
| [A]. ग्रामीण विकास मंत्रालय |
| [B]. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय |
| [C]. सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय |
| [D]. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय |


