- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 14 जुलाई , 2026
[1]. हाल ही में चर्चा में रहे पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट (LRGR) की प्रहारक क्षमता कितनी है?
| [A]. 30-60 किमी |
| [B]. 60-120 किमी |
| [C]. 120-180 किमी |
| [D]. 150-250 किमी |
Correct Answer: B [60-120 किमी]
[2]. हाल ही में ऊंझा जीरा (Unjha Cumin) एवं ऊंझा सौंफ (Unjha Fennel) को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया गया। ये निम्नलिखित में से किस राज्य से संबंधित हैं?
| [A]. राजस्थान |
| [B]. गुजरात |
| [C]. मध्य प्रदेश |
| [D]. महाराष्ट्र |
Correct Answer: B [गुजरात]
[3]. हाल ही में जैसलमेर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास निम्नलिखित में से किस योजना के अंतर्गत किया गया?
| [A]. पीएम गति शक्ति योजना |
| [B]. भारतमाला परियोजना |
| [C]. स्मार्ट सिटी मिशन |
| [D]. अमृत भारत स्टेशन योजना |
Correct Answer: D [अमृत भारत स्टेशन योजना]
[4]. हाल ही में चर्चा में रहे ग्रामोद्यम (Gramodyam) कार्यक्रम के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- ग्रामोद्यम ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए नाबार्ड (NABARD) द्वारा शुरू किया गया एक उद्यमिता विकास कार्यक्रम है।
- यह कार्यक्रम केवल महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के लिए ही है।
- इसका क्रियान्वयन राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) के सहयोग से किया जा रहा है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
Correct Answer: C [केवल 1 और 3]
[5]. हाल ही में जारी ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026 निम्नलिखित में से किस संस्था द्वारा प्रकाशित की गई है?
| [A]. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) |
| [B]. विश्व बैंक (World Bank) |
| [C]. इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) |
| [D]. विश्व आर्थिक मंच (WEF) |
Correct Answer: C [इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU)]


