- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 15 जुलाई , 2026
[1]. हाल ही में चर्चा में रही ‘निडार 2.0’ (NIDAR 2.0) निम्नलिखित में से किस प्रौद्योगिकी पर केंद्रित एक राष्ट्रीय नवाचार चैलेंज है?
| [A]. स्वास्थ्य सेवा के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता |
| [B]. स्वायत्त (Autonomous) ड्रोन प्रौद्योगिकी |
| [C]. क्वांटम कंप्यूटिंग |
| [D]. सेमीकंडक्टर विनिर्माण |
Correct Answer: B [स्वायत्त (Autonomous) ड्रोन प्रौद्योगिकी]
[2]. हाल ही में चर्चा में रहे ‘माओरी’ (Māori) लोग निम्नलिखित में से किस देश के मूल निवासी हैं?
| [A]. ऑस्ट्रेलिया |
| [B]. फिजी |
| [C]. न्यूज़ीलैंड |
| [D]. पापुआ न्यू गिनी |
Correct Answer: C [न्यूज़ीलैंड]
[3]. हाल ही में डेब्रीगढ़ वन्यजीव अभयारण्य (Debrigarh Wildlife Sanctuary) को डेब्रीगढ़-गौर राष्ट्रीय उद्यान के रूप में उन्नत किए जाने का प्रस्ताव दिया गया। यह निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
| [A]. छत्तीसगढ़ |
| [B]. ओडिशा |
| [C]. झारखंड |
| [D]. मध्य प्रदेश |
Correct Answer: B [ओडिशा]
[4]. हाल ही में चर्चा में रहे लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (LAHDC) अधिनियम, 1997 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- इस अधिनियम को लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश के लिए विधान सभा की स्थापना के उद्देश्य से अधिनियमित किया गया था।
- LAHDC अधिनियम, 1997 लद्दाख क्षेत्र में स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषदों की स्थापना का प्रावधान करता है।
- यह अधिनियम प्रारंभ में लेह एवं कारगिल जिलों पर लागू था।
उपरोक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
Correct Answer: B [केवल 2 और 3]
[5]. हाल ही में चर्चा में रही स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (SDF) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (SDF) को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा वर्ष 2022 में प्रारंभ किया गया था।
- यह बिना किसी संपार्श्विक (Collateral-Free) के बैंकिंग प्रणाली से अधिशेष तरलता को अवशोषित करने का एक तंत्र है।
- SDF, तरलता समायोजन सुविधा (LAF) कॉरिडोर की ऊपरी सीमा (Ceiling) के रूप में कार्य करती है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
Correct Answer: A [केवल 1 और 2]


