- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 15 मई, 2026
[1]. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने “सतही कोयला/लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं की प्रोत्साहन योजना” को स्वीकृति प्रदान की। कोयला गैसीकरण (Coal Gasification) मुख्यतः कोयले को निम्नलिखित में से किस उत्पाद में परिवर्तित करता है?
| [A]. बायोडीजल |
| [B]. संश्लेषण गैस (Syngas) |
| [C]. एथेनॉल |
| [D]. एलपीजी |
[2]. हाल ही में ‘लॉजिस्टिक्स ईज़ एक्रॉस डिफरेंट स्टेट्स (LEADS) 2025’ रिपोर्ट चर्चा में रही। यह रिपोर्ट भारत सरकार के निम्नलिखित में से किस विभाग/मंत्रालय द्वारा जारी की जाती है?
| [A]. उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) |
| [B]. वाणिज्य विभाग |
| [C]. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय |
| [D]. नीति आयोग |
[3]. हाल ही में ‘डोनानेमैब’ (Donanemab) नामक दवा चर्चा में रही। डोनानेमैब का उपयोग मुख्यतः निम्नलिखित में से किस रोग के उपचार में किया जाता है?
| [A]. पार्किंसन रोग |
| [B]. अल्जाइमर रोग |
| [C]. हंटिंगटन रोग |
| [D]. मल्टीपल स्क्लेरोसिस |
[4]. हाल ही में असम ने अगरवुड चिप्स (Agarwood Chips) की पहली वैध खेप का निर्यात किया। अगरवुड को मुख्यतः निम्नलिखित में से किस उपयोग के लिए मूल्यवान माना जाता है?
| [A]. निर्माण सामग्री |
| [B]. वस्त्र रंग उत्पादन |
| [C]. कागज निर्माण |
| [D]. इत्र एवं धूपबत्ती |
[5]. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन-I: भारत में न्यायालयीय अवसंरचना में सुधार हेतु राष्ट्रव्यापी रोडमैप तैयार करने के लिए न्यायिक अवसंरचना सलाहकार समिति (Judicial Infrastructure Advisory Committee) का गठन किया गया है।
कथन-II: समिति को न्यायालयों के कंप्यूटरीकरण की समीक्षा करने तथा न्याय तक पहुंच में डिजिटल विभाजन को कम करने हेतु नागरिक-केंद्रित सेवाओं की सिफारिश करने का दायित्व भी सौंपा गया है।
उपरोक्त कथनों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही है?
| [A]. कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की व्याख्या करता है। |
| [B]. कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, किंतु कथन-II, कथन-I की व्याख्या नहीं करता है। |
| [C]. कथन-I सही है, किंतु कथन-II गलत है। |
| [D]. कथन-I गलत है, किंतु कथन-II सही है। |


