- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 16 जुलाई , 2026
[1]. हाल ही में फॉरवर्ड डिप्लॉयड इंजीनियरिंग (FDE) चर्चा में रहा। इसका मुख्य संबंध किससे है?
| [A]. AI उपकरणों के लिए सेमीकंडक्टर चिपों का निर्माण |
| [B]. AI समाधानों को सीधे वास्तविक व्यावसायिक वातावरण में लागू करना |
| [C]. उपग्रह संचार प्रणालियों का डिजाइन |
| [D]. क्लाउड डेटा केंद्रों का प्रबंधन |
Correct Answer: B [AI समाधानों को सीधे वास्तविक व्यावसायिक वातावरण में लागू करना]
[2]. हाल ही में चर्चा में रहे ‘कोडेक्स एलीमेंटेरियस आयोग’ (CAC) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- कोडेक्स एलीमेंटेरियस (Codex Alimentarius) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त खाद्य मानकों, दिशानिर्देशों तथा आचार संहिताओं का संग्रह है।
- यह देशों को अपने खाद्य कानूनों में सामंजस्य स्थापित करने हेतु एक वैज्ञानिक अंतरराष्ट्रीय संदर्भ प्रदान करता है।
- कोडेक्स एलीमेंटेरियस के अंतर्गत अपनाए गए मानक सभी सदस्य देशों पर कानूनी रूप से बाध्यकारी होते हैं।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
Correct Answer: A [केवल 1 और 2]
[3]. हाल ही में चर्चा में रहा ‘ट्रिटियम’ (Tritium) निम्नलिखित में से किस तत्व का रेडियोधर्मी समस्थानिक (Radioactive Isotope) है?
| [A]. हाइड्रोजन |
| [B]. हीलियम |
| [C]. ऑक्सीजन |
| [D]. नाइट्रोजन |
Correct Answer: A [हाइड्रोजन]
[4]. हाल ही में भगैया सिल्क, कुचाई सिल्क तथा मुंडा आभूषण के लिए भौगोलिक संकेतक (GI) टैग किस राज्य को प्रदान किया गया?
| [A]. ओडिशा |
| [B]. छत्तीसगढ़ |
| [C]. झारखंड |
| [D]. पश्चिम बंगाल |
Correct Answer: C [झारखंड]
[5]. हाल ही में चर्चा में रही ‘यूरिया हेतु राष्ट्रीय निवेश नीति-2026’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- यह नीति केवल कोयला आधारित यूरिया विनिर्माण इकाइयों की स्थापना को बढ़ावा देती है।
- इस नीति का उद्देश्य नई गैस आधारित यूरिया विनिर्माण इकाइयों की स्थापना को प्रोत्साहित कर स्वदेशी यूरिया उत्पादन बढ़ाना है।
- इस नीति को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) द्वारा अनुमोदित किया गया है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
Correct Answer: B [केवल 2 और 3]


