- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 16 मई, 2026
[1]. हाल ही में “प्राइड ऑफ हिल्स: स्पेशल डेवलपमेंट असिस्टेंस फॉर हिल स्टेट्स” योजना चर्चा में रही। यह योजना मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किस समस्या के समाधान हेतु शुरू की गई है?
| [A]. द्वीपीय क्षेत्रों में तटीय अपरदन |
| [B]. पर्वतीय एवं हिमालयी राज्यों में अवसंरचनात्मक एवं विकासगत अंतराल |
| [C]. महानगरों में औद्योगिक प्रदूषण |
| [D]. शुष्क क्षेत्रों में मरुस्थलीकरण |
[2]. हाल ही में भारत को कॉमन क्राइटेरिया डेवलपमेंट बोर्ड (CCDB) का अध्यक्ष नामित किया गया। CCDB मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किससे संबंधित मानकों पर कार्य करता है?
| [A]. अंतरिक्ष अन्वेषण प्रौद्योगिकियां |
| [B]. सूचना प्रौद्योगिकी (IT) सुरक्षा मूल्यांकन |
| [C]. अंतरराष्ट्रीय व्यापार विनियम |
| [D]. परमाणु सुरक्षा प्रोटोकॉल |
[3]. हाल ही में इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन (ITU) ने ITU प्लेनिपोटेंशियरी कॉन्फ्रेंस-2030 की मेजबानी हेतु भारत के प्रस्ताव को स्वीकार किया। ITU संयुक्त राष्ट्र की एक विशिष्ट एजेंसी है, जो निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से संबंधित है?
| [A]. सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकियां (ICTs) |
| [B]. वैश्विक स्वास्थ्य प्रशासन |
| [C]. अंतरराष्ट्रीय श्रम मानक |
| [D]. जलवायु परिवर्तन वार्ताएं |
[4]. हाल ही में ‘पीकॉक टारेंटुला’ (Peacock Tarantula) नामक मकड़ी की प्रजाति चर्चा में रही। यह निम्नलिखित में से किस देश की स्थानिक (Endemic) प्रजाति है?
| [A]. श्रीलंका |
| [B]. थाईलैंड |
| [C]. म्यांमार |
| [D]. भारत |
[5]. हाल ही में चर्चा में रहे ‘पॉलीएंडोक्राइन मेटाबोलिक ओवेरियन सिंड्रोम’ (PMOS) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- PMOS एक हार्मोनल एवं मेटाबोलिक विकार है, जो इंसुलिन प्रतिरोध एवं चयापचयी जटिलताओं से संबंधित है।
- PMOS से टाइप-2 मधुमेह एवं हृदय रोग जैसी दीर्घकालिक बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है।
| [A]. केवल 1 |
| [B]. केवल 2 |
| [C]. 1 और 2 दोनों |
| [D]. न तो 1, न ही 2 |


