- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 17 अप्रैल, 2026
[1]. हाल ही में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने दो मोबाइल एप्लिकेशन मायएलआईसी (MyLIC) और सुपर सेल्स साथी (Super Sales Saathi) लॉन्च किए। MyLIC ऐप मुख्यतः निम्नलिखित में से किन उपयोगकर्ताओं के लिए डिज़ाइन किया गया है?
| [A]. बीमा एजेंटों और मध्यस्थों के लिए |
| [B]. पॉलिसीधारकों/ग्राहकों के लिए |
| [C]. सरकारी नियामकों के लिए |
| [D]. बैंकिंग संस्थानों के लिए |
[2]. हाल ही में एक नई पादप प्रजाति डिलेनिया नागालिम (Dillenia nagalim) की खोज की गई। यह प्रजाति निम्नलिखित में से किस राज्य में पाई गई है?
| [A]. नगालैंड |
| [B]. असम |
| [C]. मणिपुर |
| [D]. मिज़ोरम |
[3]. हाल ही में दक्षिण चीन सागर में तनाव के कारण स्कारबोरो शोल (Scarborough Shoal) चर्चा में रहा। यह क्षेत्र चीन और निम्नलिखित में से किस देश के बीच विवादित है?
| [A]. वियतनाम |
| [B]. फिलीपींस |
| [C]. मलेशिया |
| [D]. इंडोनेशिया |
[4]. हाल ही में भारत ने अपना पहला सेमीकंडक्टर विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) स्वीकृत किया। यह सेमीकंडक्टर विनिर्माण संयंत्र निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थापित किया जा रहा है?
| [A]. महाराष्ट्र |
| [B]. तमिलनाडु |
| [C]. गुजरात |
| [D]. कर्नाटक |
[5]. हाल ही में चर्चा में रहे राज्य सभा के उपसभापतियों के पैनल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- इस पैनल के सदस्य सभापति और उपसभापति की अनुपस्थिति में सदन की अध्यक्षता करने के लिए नामित किए जाते हैं।
- उपसभापतियों का पैनल एक स्थायी संवैधानिक पद है, जैसा कि उपसभापति का पद होता है।
- अध्यक्षता करते समय वे सदन के पीठासीन अधिकारी के समान शक्तियों का प्रयोग करते हैं।
उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
| [A]. केवल 1 और 3 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 2 |
| [D]. 1, 2 और 3 |


