- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 17 मार्च, 2026
[1]. हाल ही में इसरो ने बताया कि IRNSS-1F उपग्रह पर लगी परमाणु घड़ी विफल हो गयी है। नेविगेशन उपग्रहों में प्रयुक्त परमाणु घड़ियां मुख्यतः किस कार्य में सहायक होती हैं?
| [A]. अंतरिक्ष में वायुमंडलीय दाब का मापन करना |
| [B]. सटीक स्थिति के निर्धारण के लिए अत्यंत सूक्ष्म समय मापन प्रदान करना |
| [C]. सूर्य से आने वाले विकिरण का पता लगाना |
| [D]. उपग्रह के ईंधन की खपत की निगरानी करना |
[2]. हाल ही में 98वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर 2026) में “हैमनेट” (Hamnet) फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार किसे मिला?
| [A]. जेसी बकली |
| [B]. एमा स्टोन |
| [C]. साओर्से रोनन |
| [D]. फ्लोरेंस प्यू |
[3]. हाल ही में भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के वैज्ञानिकों ने दुर्लभ पौध प्रजाति हेन्केलिया मोनोफिला को लगभग 189 वर्षों बाद पुनः खोजा। यह प्रजाति निम्नलिखित में से किस राज्य में पाई गई?
| [A]. असम |
| [B]. मणिपुर |
| [C]. नगालैंड |
| [D]. अरुणाचल प्रदेश |
[4]. हाल ही में सुजल गाँव आईडी नामक एक विशिष्ट डिजिटल पहचान प्रणाली प्रारम्भ की गई। यह पहल निम्नलिखित में से किस मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है?
| [A]. ग्रामीण विकास मंत्रालय |
| [B]. जल शक्ति मंत्रालय |
| [C]. आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय |
| [D]. पंचायती राज मंत्रालय |
[5]. हाल ही में ओडिशा के मयूरभंज जिले में आए भीषण तूफान के बाद चर्चा में रहे “नॉर’वेस्टर्स” (Nor’westers) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- नॉर’वेस्टर्स तीव्र तथा अल्पकालिक गरज-चमक वाले तूफान होते हैं, जो मुख्यतः मानसून पूर्व महीनों में आते हैं।
- ये तूफान मुख्यतः भारतीय उपमहाद्वीप के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भागों को प्रभावित करते हैं।
- नॉर’वेस्टर्स सामान्यतः दिसंबर से फरवरी के शीतकालीन महीनों में होते हैं।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |


