- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 18 जुलाई , 2026
[1]. हाल ही में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार ‘सौश्रुतम् 2026’ का मुख्य उद्देश्य क्या था?
| [A]. आयुर्वेदिक औषधियों के निर्यात को बढ़ावा देना |
| [B]. आयुर्वेद एवं आधुनिक शल्य चिकित्सा विज्ञान के बीच सहयोग, अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देना |
| [C]. पारंपरिक योग पद्धतियों का वैश्विक प्रचार करना |
| [D]. आयुर्वेदिक चिकित्सा संस्थानों के लिए नई नियामक व्यवस्था लागू करना |
[2]. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ में ₹4,700 करोड़ से अधिक लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। ये परियोजनाएँ मुख्यतः किन क्षेत्रों से संबंधित हैं?
| [A]. रक्षा, अंतरिक्ष एवं परमाणु ऊर्जा |
| [B]. स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सड़क अवसंरचना |
| [C]. कृषि, सिंचाई तथा ग्रामीण विकास |
| [D]. रेलवे, बंदरगाह तथा नागरिक उड्डयन |
[3]. हाल ही में जारी निवेश अनुकूलता सूचकांक (IFI) 2026 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- निवेश अनुकूलता सूचकांक (IFI) 2026 को नीति आयोग द्वारा जारी किया गया है, जो राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की निवेश आकर्षित करने की क्षमता का आकलन करता है।
- महाराष्ट्र ने निवेश अनुकूलता सूचकांक (IFI) 2026 में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गुजरात दूसरे स्थान पर रहा।
- इस सूचकांक में राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों का मूल्यांकन 8 प्रमुख स्तंभों, जैसे अवसंरचना, व्यावसायिक वातावरण, नियामकीय सुगमता एवं पर्यावरणीय लचीलापन आदि के आधार पर किया गया है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
[4]. हाल ही में यूक्रेन की संसद ने किसे देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त करने की मंजूरी दी?
| [A]. वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की |
| [B]. मिखाइलो फेदोरोव |
| [C]. सेरही कोरेत्स्की |
| [D]. डेनिस श्मिहाल |
[5]. 17 जुलाई, 2026 को मनाए गए ‘विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस’ (World Day for International Justice) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- यह दिवस रोम संविधि (Rome Statute) को अपनाए जाने की वर्षगांठ के अवसर पर मनाया जाता है।
- रोम संविधि, 1998 अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) की स्थापना संबंधी संस्थापक संधि है।
- अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) का उद्देश्य केवल युद्ध अपराधों (War Crimes) की सुनवाई करना है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |


