- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 18 जून, 2026
[1]. हाल ही में समाचारों में रहे ‘आर्बस्कुलर माइकोराइज़ल (AM) कवक’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- आर्बस्कुलर माइकोराइज़ल कवक ग्लोमेरोमाइकोटा (Glomeromycota) संघ से संबंधित होते हैं तथा अधिकांश स्थलीय पौधों की जड़ों के साथ सहजीवी संबंध बनाते हैं।
- ये हाइफ़ा (Hyphae) के विस्तृत जाल के माध्यम से पौधों और मिट्टी के बीच पोषक तत्वों तथा कार्बन के आदान-प्रदान में सहायता करते हैं।
- ये केवल उष्णकटिबंधीय वर्षावन पारितंत्रों में पाए जाते हैं तथा घासभूमियों में अनुपस्थित होते हैं।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
[2]. हाल ही में ‘चिल्ड्रेन्स क्लाइमेट रिस्क रिपोर्ट 2026’ समाचारों में थी। यह रिपोर्ट निम्नलिखित में से किस संगठन द्वारा जारी की गई है?
| [A]. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) |
| [B]. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) |
| [C]. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) |
| [D]. विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) |
[3]. हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने औषधि नियम, 1945 (Drugs Rules, 1945) में संशोधन किया। इस संशोधन का मुख्य उद्देश्य क्या है?
| [A]. ग्रामीण क्षेत्रों में सभी एंटीबायोटिक दवाओं की बिना पर्ची बिक्री की अनुमति देना |
| [B]. छोटे गांवों में कफ सिरप की बिक्री हेतु लाइसेंस छूट को समाप्त करना |
| [C]. भारत में सभी कफ सिरप के निर्माण पर प्रतिबंध लगाना |
| [D]. बिना लाइसेंस के ऑनलाइन पर्ची वाली दवाओं की बिक्री की अनुमति देना |
[4]. हाल ही में वैश्विक मांग में वृद्धि के कारण ‘कश्मीरी केसर’ (Kashmir Saffron) चर्चा में रहा। कश्मीरी केसर का उत्पादन मुख्यतः निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में किया जाता है?
| [A]. लेह |
| [B]. पंपोर |
| [C]. गुलमर्ग |
| [D]. पहलगाम |
[5]. हाल ही में सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम, 2000 की धारा 69A समाचारों में रही। यह धारा केंद्र सरकार को निम्नलिखित में से कौन-सी शक्ति प्रदान करती है?
| [A]. बैंकों के माध्यम से डिजिटल भुगतान को विनियमित करना |
| [B]. किसी भी कंप्यूटर संसाधन के माध्यम से उपलब्ध डिजिटल सूचना तक सार्वजनिक पहुंच को अवरुद्ध करना |
| [C]. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लाइसेंस जारी करना |
| [D]. क्रिप्टोकरेंसी लेन-देन को विनियमित करना। |
सामयिक खबरें
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


