- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 19 अगस्त , 2026
[1]. ग्रीनियम (Greenium) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- ग्रीनियम से आशय उस स्थिति से है, जब निवेशक पारंपरिक सरकारी प्रतिभूतियों की तुलना में ग्रीन बॉन्ड पर कम प्रतिफल स्वीकार करते हैं।
- ग्रीन बॉन्ड पर कम प्रतिफल यह दर्शाता है कि निवेशक पर्यावरणीय रूप से सतत निवेशों के लिए अधिक कीमत चुकाने को तैयार हैं।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 |
| [B]. केवल 2 |
| [C]. 1 और 2 दोनों |
| [D]. न तो 1, न ही 2 |
[2]. राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने हाल ही में दक्षिण-पूर्व एशियाई सुपारी (Areca Nuts) को बांग्लादेशी मूल की वस्तु के रूप में गलत घोषित करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। इस आयात में कथित रूप से किस क्षेत्रीय व्यापार समझौते के तहत उपलब्ध अधिमान्य शुल्क लाभों का दुरुपयोग किया जा रहा था?
| [A]. आसियान मुक्त व्यापार क्षेत्र (AFTA) |
| [B]. दक्षिण एशियाई मुक्त व्यापार क्षेत्र (SAFTA) |
| [C]. दक्षिण एशियाई अधिमान्य व्यापार व्यवस्था (SAPTA) |
| [D]. बहु-क्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल (BIMSTEC) |
[3]. इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप (Flores Island) के तट के पास हाल ही में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे इसके भौगोलिक एवं भूकंपीय महत्त्व पर ध्यान गया। फ्लोरेस द्वीप के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
| [A]. यह निम्न सुंडा द्वीपसमूह का हिस्सा है और प्रशांत अग्नि वलय में स्थित है। |
| [B]. यह जावा द्वीप और सुमात्रा द्वीप के बीच स्थित है। |
| [C]. इसके उत्तर में जावा सागर और दक्षिण में हिंद महासागर स्थित है। |
| [D]. यह इंडोनेशिया के मालुकु द्वीपसमूह का हिस्सा है और यहाँ कोई सक्रिय ज्वालामुखी नहीं है। |
[4]. एक भारतीय रक्षा स्टार्ट-अप ने हाल ही में हैदराबाद स्थित DRDO की एक सुविधा में रोटेटिंग डेटोनेशन इंजन (RDE) का प्रदर्शन किया। यह इंजन दहन के लिए एक सतत अतिध्वनिक डेटोनेशन तरंग का उपयोग करता है। निम्नलिखित में से कौन-सा RDE का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
| [A]. यह वलयाकार दहन कक्ष के भीतर एक सतत अतिध्वनिक डेटोनेशन तरंग का उपयोग करता है। |
| [B]. यह ईंधन को जलाने के लिए केवल अधिध्वनिक दहन का उपयोग करता है। |
| [C]. इसमें एकल बेलनाकार दीवार वाला दहन कक्ष होता है। |
| [D]. दक्षता बढ़ाने के लिए यह दहन के दौरान दबाव को कम करके कार्य करता है। |
[5]. प्रधानमंत्री ने हाल ही में श्री अरविंदो की 154वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री अरविंदो निम्नलिखित में से किससे संबंधित थे?
| [A]. रामकृष्ण मिशन और स्वदेशी आंदोलन |
| [B]. ब्रह्म समाज और अलीगढ़ आंदोलन |
| [C]. आर्य समाज और होम रूल आंदोलन |
| [D]. समग्र योग (Integral Yoga) और भारतीय राष्ट्रवादी आंदोलन |


