- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 19 मार्च, 2026
[1]. हाल ही में भारत और इंडोनेशिया ने इंडोनेशिया के विशेष क्षेत्र योग्यकार्ता में स्थित प्रम्बानन मंदिर परिसर के पुनर्निर्माण हेतु साझेदारी की है। प्रम्बानन मंदिर किसके प्रति समर्पित है?
| [A]. बुद्ध |
| [B]. जैन तीर्थंकर |
| [C]. हिंदू त्रिमूर्ति (शिव, विष्णु, ब्रह्मा) |
| [D]. सूर्य देव |
[2]. हाल ही में राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान (NIOT) ने तमिलनाडु तट के निकट स्वदेशी रूप से विकसित ‘फ्लोटिंग लिडार बॉय प्रणाली’ (Floating LiDAR Buoy System) का परीक्षण किया। फ्लोटिंग लिडार बॉय प्रणाली का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
| [A]. जलमग्न भूकंपों का पता लगाना |
| [B]. महासागर के ऊपर वायु प्रवाह एवं वायुमंडलीय परिस्थितियों का मापन करना |
| [C]. समुद्री जैव विविधता की निगरानी करना |
| [D]. नौवहन हेतु महासागरीय धाराओं का ट्रैक करना |
[3]. हाल ही में हिंडन नदी के सर्वेक्षण में कई स्थानों पर घुलित ऑक्सीजन का स्तर शून्य पाया गया, जिससे जल गुणवत्ता को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। हिंडन नदी निम्नलिखित में से किसकी सहायक नदी है?
| [A]. गंगा |
| [B]. यमुना |
| [C]. ब्रह्मपुत्र |
| [D]. चंबल |
[4]. हाल ही में वैज्ञानिकों ने उत्तर-पश्चिमी हिमालय में लद्दाख मैग्मैटिक आर्क (LMA) के विकासक्रम का अध्ययन किया। लद्दाख मैग्मैटिक आर्क का निर्माण मुख्यतः किस भू-वैज्ञानिक प्रक्रिया के कारण हुआ?
| [A]. मैंटल प्लूम के कारण ज्वालामुखीय गतिविधि |
| [B]. हिमयुग के दौरान हिमनदीय गतिविधि |
| [C]. नदी घाटियों में अपरदन एवं अवसादन |
| [D]. नियो-टेथिस महासागर के नीचे विवर्तनिक प्लेटों का अधःसरण |
[5]. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRBs), जो हाल ही में लाभकारी RRBs के लिए आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) शुरू करने की संसदीय समिति की सिफारिश के कारण चर्चा में रहे, के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- RRBs की स्थापना नरसिम्हम कार्यसमूह (1975) की सिफारिशों के आधार पर की गई थी।
- RRBs निजी स्वामित्व वाले बैंक हैं, जिनमें सरकार की कोई हिस्सेदारी नहीं होती।
- RRBs को क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक अधिनियम, 1976 के तहत औपचारिक रूप दिया गया।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |


