- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 19 मई, 2026
[1]. हाल ही में पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) भारत के पहले AI-संचालित मानव-हाथी संघर्ष अनुसंधान केंद्र के लिए चर्चा में रहा। यह टाइगर रिजर्व निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
| [A]. ओडिशा |
| [B]. छत्तीसगढ़ |
| [C]. झारखंड |
| [D]. पश्चिम बंगाल |
[2]. हाल ही में मणिपुर के संदर्भ में राष्ट्रपति शासन चर्चा में रहा। संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने से संबंधित है?
| [A]. अनुच्छेद 352 |
| [B]. अनुच्छेद 356 |
| [C]. अनुच्छेद 360 |
| [D]. अनुच्छेद 370 |
[3]. हाल ही में भारत की राष्ट्रपति ने ‘सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन अध्यादेश, 2026’ को प्रख्यापित किया। भारत में अध्यादेशों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- अध्यादेश की शक्ति और प्रभाव संसद द्वारा पारित कानून के समान ही होता है।
- संविधान का अनुच्छेद 123 राष्ट्रपति को संसद का सत्र न चलने की स्थिति में अध्यादेश जारी करने का अधिकार देता है।
- राज्यों के राज्यपाल संविधान के अनुच्छेद 356 के अंतर्गत अध्यादेश जारी कर सकते हैं।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
[4]. हाल ही में भारत ने अवैध रूप से गठित ‘कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन’ के सिंधु नदी तंत्र पर जलविद्युत परियोजनाओं से संबंधित एक निर्णय को खारिज किया। परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन का मुख्यालय निम्नलिखित में से किस शहर में स्थित है?
| [A]. जेनेवा |
| [B]. वियना |
| [C]. हेग |
| [D]. पेरिस |
[5]. हाल ही में 16 मई को सिक्किम राज्य का 51वां स्थापना दिवस मनाया गया। सिक्किम भारत का 22वाँ राज्य निम्नलिखित में से किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम के माध्यम से बना था?
| [A]. 35वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम |
| [B]. 36वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम |
| [C]. 42वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम |
| [D]. 44वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम |


