- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 2 जुलाई , 2026
[1]. हाल ही में चर्चा में रही ‘सरस शक्ति’ (SARAS Shakti) पहल निम्नलिखित में से किस योजना के अंतर्गत एक प्रमुख ब्रांडिंग एवं विपणन (Marketing) पहल है?
| [A]. राष्ट्रीय ग्रामीण आर्थिक परिवर्तन परियोजना (NRETP) |
| [B]. दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) |
| [C]. प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकीकरण योजना (PMFME) |
| [D]. स्टार्टअप इंडिया |
[2]. हाल ही में टीबी-मुक्त भारत अभियान के तहत वर्ष 2025 के लिए 'सर्वाधिक सुधार वाले राज्यों' की श्रेणी में प्रथम स्थान किस राज्य को प्राप्त हुआ है?
| [A]. महाराष्ट्र |
| [B]. गुजरात |
| [C]. तमिलनाडु |
| [D]. कर्नाटक |
[3]. हाल ही में चर्चा में रहे SHE-LEAPS मोबाइल एप्लिकेशन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- इसका क्रियान्वयन केवल आकांक्षी जिलों (Aspirational Districts) में किया जाता है।
- SHE-LEAPS को डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन द्वारा विकसित किया गया है तथा इसे ‘लोकओएस’ (LokOS) प्लेटफॉर्म के अंतर्गत लागू किया गया है।
- इस एप्लिकेशन का उद्देश्य महिला-नेतृत्व वाले ग्रामीण उद्यमों को बढ़ावा देना तथा स्वयं सहायता समूह (SHG) परिवारों के वित्तीय समावेशन को सुदृढ़ करना है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
[4]. हाल ही में चर्चा में रही सदर्न बर्डविंग (Troides minos) मुख्यतः निम्नलिखित में से किस पर्वत श्रृंखला से संबंधित है?
| [A]. अरावली पर्वतमाला |
| [B]. पूर्वी घाट |
| [C]. पश्चिमी घाट |
| [D]. सतपुड़ा पर्वतमाला |
[5]. हाल ही में चर्चा में रही दिल्ली मुख्यमंत्री स्मारक अंगीकरण योजना (Delhi Chief Minister Monument Adoption Scheme) के अंतर्गत अंगीकृत किये गए स्मारकों का रखरखाव करने वाली संस्थाओं को क्या नाम दिया गया है?
| [A]. हेरिटेज एम्बेसडर्स |
| [B]. मॉन्यूमेंट मित्र |
| [C]. कल्चर गार्डियंस |
| [D]. मॉन्यूमेंट कस्टोडियंस |


