- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 20 अगस्त , 2026
[1]. पीएम केयर्स फंड ने हाल ही में वित्त वर्ष 2023-24 और वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपनी लेखापरीक्षित विवरणियाँ जारी की हैं। पीएम केयर्स फंड के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- इसकी स्थापना मार्च 2020 में एक सार्वजनिक धर्मार्थ न्यास के रूप में की गई थी।
- इसका गठन मुख्य रूप से महामारी एवं प्राकृतिक आपदाओं जैसी आपात स्थितियों के दौरान सहायता एवं राहत प्रदान करने के लिए किया गया था।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 |
| [B]. केवल 2 |
| [C]. 1 और 2 दोनों |
| [D]. न तो 1, न ही 2 |
[2]. परमाणु ऊर्जा विभाग ने हाल ही में SHANTI नियम एवं विनियम, 2026 का मसौदा जारी किया है। इस संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- प्रस्तावित ढाँचे के तहत निर्धारित शर्तों के अधीन निजी संस्थाएँ परमाणु लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकती हैं।
- इसमें परमाणु प्रतिष्ठानों के निर्माण, स्वामित्व, संचालन एवं निष्क्रियकरण को कवर करने वाले एकल समग्र लाइसेंस का प्रस्ताव किया गया है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 |
| [B]. केवल 2 |
| [C]. 1 और 2 दोनों |
| [D]. न तो 1, न ही 2 |
[3]. मद्रास उच्च न्यायालय ने हाल ही में थामिराबरानी (पोरुनई) [Thamirabarani (Porunai)] नदी को प्रदूषण एवं कचरा डाले जाने से बचाने के लिए ‘कानूनी व्यक्ति’ (Legal Person) घोषित किया। नदी को कानूनी व्यक्तित्व किस आधार पर प्रदान किया गया?
| [A]. हिंदू देवी के रूप में इसकी स्थिति |
| [B]. अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण कानून के तहत इसकी मान्यता |
| [C]. रामसर आर्द्रभूमि के रूप में इसकी घोषणा |
| [D]. यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में इसकी स्थिति |
[4]. भारत के कई राज्यों में H1N1 के मामलों और अन्य श्वसन संक्रमणों में वृद्धि देखी जा रही है। H1N1 निम्नलिखित में से किसका एक उपप्रकार है?
| [A]. इन्फ्लुएंजा A वायरस |
| [B]. इन्फ्लुएंजा B वायरस |
| [C]. कोरोनावायरस |
| [D]. एडेनोवायरस |


