- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 20 दिसंबर, 2025
[1]. सार भारती द्वारा हाल ही में तैयार की गई 'ड्राफ्ट कंटेंट सिंडिकेशन पॉलिसी, 2025' का मुख्य उद्देश्य क्या है?
| [A]. नए निजी टीवी चैनलों को लाइसेंस देना |
| [B]. दूरदर्शन और आकाशवाणी की सामग्री का मुद्रीकरण (Monetization) करना |
| [C]. पुराने रेडियो स्टेशनों को बंद करना |
| [D]. केवल विदेशी फिल्मों का प्रसारण करना |
Correct Answer: B [दूरदर्शन और आकाशवाणी की सामग्री का मुद्रीकरण (Monetization) करना]
[2]. इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन (IDF) की 11वीं एटलस रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2050 तक दुनिया भर में मधुमेह (Diabetes) रोगियों की संख्या कितनी होने का अनुमान है?
| [A]. 50 करोड़ |
| [B]. 70 करोड़ |
| [C]. 85-90 करोड़ |
| [D]. 120 करोड़ |
Correct Answer: C [85-90 करोड़ ]
[3]. 'वन आरआरबी, वन लोगो' (One RRB, One Logo) पहल के तहत सभी 43 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लिए एक साझा लोगो किसके सहयोग से जारी किया गया है?
| [A]. भारतीय रिजर्व बैंक और सेबी |
| [B]. वित्त मंत्रालय और नाबार्ड |
| [C]. नीति आयोग और सिडबी |
| [D]. विश्व बैंक और भारतीय स्टेट बैंक |
Correct Answer: B [वित्त मंत्रालय और नाबार्ड]
[4]. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में निर्माणाधीन 'रातले जलविद्युत परियोजना' (Ratle Hydroelectric Project) किस नदी पर स्थित है?
| [A]. झेलम नदी |
| [B]. रावी नदी |
| [C]. चिनाब नदी |
| [D]. सिंधु नदी |
Correct Answer: C [चिनाब नदी]
[5]. इसरो (ISRO) द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए 'RESPOND Basket 2025' का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
| [A]. रॉकेट का नया इंजन बनाना |
| [B]. आगामी मिशनों के लिए अकादमिक संस्थानों से शोध प्रस्ताव आमंत्रित करना |
| [C]. अंतरिक्ष में कचरे की सफाई करना |
| [D]. विदेशी उपग्रहों को मुफ्त में लॉन्च करना |
Correct Answer: B [आगामी मिशनों के लिए अकादमिक संस्थानों से शोध प्रस्ताव आमंत्रित करना]


