- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 20 जुलाई , 2026
[1]. हाल ही में चर्चा में रही प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (PM-NAPS) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- PM-NAPS, प्रशिक्षु अधिनियम, 1961के अंतर्गत प्रशिक्षुओं को नियुक्त करने वाले प्रतिष्ठानों को वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करती है।
- इस योजना का क्रियान्वयन श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 |
| [B]. केवल 2 |
| [C]. 1 और 2 दोनों |
| [D]. न तो 1, न ही 2 |
Correct Answer: A [ केवल 1]
[2]. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा हाल ही में शुरू की गई ‘विश्वास 2026’ (VISHWAS 2026) योजना का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
| [A]. असंगठित श्रमिकों को पेंशन लाभ प्रदान करना |
| [B]. EPF कानूनों के अंतर्गत क्षतिपूर्ति और जुर्माने से संबंधित विवादों का समाधान करना |
| [C]. EPF अंशधारकों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना |
| [D]. EPF अंशदान के लिए डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना |
Correct Answer: B [EPF कानूनों के अंतर्गत क्षतिपूर्ति और जुर्माने से संबंधित विवादों का समाधान करना]
[3]. हाल ही में चर्चा में रही प्रोटॉन एक्सचेंज मेम्ब्रेन (PEM) ईंधन सेल किसका उपयोग करके विद्युत उत्पन्न करती है?
| [A]. हाइड्रोजन और ऑक्सीजन |
| [B]. कोयला और भाप |
| [C]. डीजल और ऑक्सीजन |
| [D]. प्राकृतिक गैस और जल |
Correct Answer: A [हाइड्रोजन और ऑक्सीजन]
[4]. हाल ही में विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया ‘ई-वीएसपी पोर्टल’ (e-VSP Portal) किसकी डिजिटल पहुँच उपलब्ध कराता है?
| [A]. सरकारी भर्ती अधिसूचनाएँ |
| [B]. संसदीय बहस और समिति रिपोर्ट |
| [C]. न्यायालयीन मामलों की स्थिति और निर्णय |
| [D]. विधिक प्रकाशन और विधि पत्रिकाएँ |
Correct Answer: D [विधिक प्रकाशन और विधि पत्रिकाएँ]
[5]. हाल ही में चर्चा में रही ‘परिवर्तन योजना’ (PARIVARTAN Scheme) का उद्देश्य क्या है?
| [A]. परिवहन ईंधनों में एथेनॉल मिश्रण को बढ़ावा देना |
| [B]. पूरे भारत में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन विकसित करना |
| [C]. प्रमुख शहरों में मेट्रो रेल संपर्क का विस्तार करना |
| [D]. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पुराने प्रदूषणकारी ट्रकों और बसों को स्वच्छ वाहनों से बदलना |
Correct Answer: D [राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पुराने प्रदूषणकारी ट्रकों और बसों को स्वच्छ वाहनों से बदलना]


