- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 21 जुलाई , 2026
[1]. हाल ही में लॉन्च किए गए ई-कॉमर्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ECCI) का उद्देश्य क्या है?
| [A]. भारत में ऑनलाइन खुदरा कीमतों का विनियमन करना |
| [B]. भारत के डिजिटल कॉमर्स पारिस्थितिक तंत्र के हितों का प्रतिनिधित्व एवं संवर्धन करना |
| [C]. ई-कॉमर्स स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता प्रदान करना |
| [D]. ऑनलाइन मार्केटप्लेस में साइबर सुरक्षा खतरों की निगरानी करना |
Correct Answer: B [भारत के डिजिटल कॉमर्स पारिस्थितिक तंत्र के हितों का प्रतिनिधित्व एवं संवर्धन करना]
[2]. हाल ही में चर्चा में रहे निवेश अनुकूलता सूचकांक (IFI) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- निवेश अनुकूलता सूचकांक का प्रकाशन नीति आयोग द्वारा राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के निवेश पारिस्थितिक तंत्र का आकलन करने के लिए किया जाता है।
- इस सूचकांक का उद्देश्य निवेश-अनुकूल सुधारों का मानकीकरण कर प्रतिस्पर्धी एवं सहकारी संघवाद को बढ़ावा देना है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 |
| [B]. केवल 2 |
| [C]. 1 और 2 दोनों |
| [D]. न तो 1, न ही 2 |
Correct Answer: C [1 और 2 दोनों]
[3]. हाल ही में जारी 'लाइव्स, चॉइसेज़ एंड फ्यूचर्स - डेमोग्राफिक फ्यूचर्स सर्वे' किस संगठन द्वारा प्रकाशित किया गया है?
| [A]. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) |
| [B]. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) |
| [C]. संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) |
| [D]. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) |
Correct Answer: C [संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA)]
[4]. हाल ही में पश्चिमी घाट में खोजी गई ‘लेस्टेस पलोटी’ (Lestes paloti) नामक प्रजाति निम्नलिखित में से किस कीट समूह से संबंधित है?
| [A]. तितलियाँ (Butterflies) |
| [B]. भृंग (Beetles) |
| [C]. डैम्सेलफ्लाई (Damselflies) |
| [D]. टिड्डे (Grasshoppers) |
Correct Answer: C [डैम्सेलफ्लाई (Damselflies)]
[5]. हाल ही में जारी कॉर्पोरेट एवरेज फ्यूल इकोनॉमी (CAFE-III) के मसौदा मानदंड निम्नलिखित में से किसे विनियमित करने के लिए जारी किए गए हैं?
| [A]. किसी वाहन निर्माता के वाहन बेड़े की ईंधन दक्षता एवं CO₂ उत्सर्जन |
| [B]. ताप विद्युत संयंत्रों से कार्बन उत्सर्जन |
| [C]. वाणिज्यिक विमानों की ईंधन खपत |
| [D]. औद्योगिक मशीनों की ऊर्जा दक्षता |
Correct Answer: A [किसी वाहन निर्माता के वाहन बेड़े की ईंधन दक्षता एवं CO₂ उत्सर्जन]
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


