- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 22 जुलाई , 2026
[1]. हाल ही में चर्चा में रहे आईएनएस मालवन (INS Malvan) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- आईएनएस मालवन भारतीय नौसेना का दूसरा माहे श्रेणी (Mahe-class) का पनडुब्बी रोधी उथले जल का युद्धपोत (Anti-Submarine Warfare Shallow Water Craft) है।
- आईएनएस मालवन का निर्माण आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत 80% से अधिक स्वदेशी उपकरणों और तकनीक के साथ किया गया है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 |
| [B]. केवल 2 |
| [C]. 1 और 2 दोनों |
| [D]. न तो 1, न ही 2 |
Correct Answer: C [1 और 2 दोनों]
[2]. बटुकेश्वर दत्त, जिनकी हाल ही में पुण्यतिथि मनाई गई, किस कारण सर्वाधिक प्रसिद्ध हैं?
| [A]. बारडोली सत्याग्रह का नेतृत्व करने के लिए |
| [B]. काकोरी ट्रेन एक्शन में भाग लेने के लिए |
| [C]. भगत सिंह के साथ केंद्रीय विधान सभा में बम फेंकने के लिए |
| [D]. आज़ाद हिंद फौज की स्थापना करने के लिए |
Correct Answer: C [भगत सिंह के साथ केंद्रीय विधान सभा में बम फेंकने के लिए]
[3]. हाल ही में ‘प्रमुख उद्योगों के सूचकांक’ (Index of Core Industries - ICI) की नई श्रृंखला जारी की गई। इस नई श्रृंखला का आधार वर्ष (Base Year) क्या है?
| [A]. 2011–12 |
| [B]. 2015–16 |
| [C]. 2018–19 |
| [D]. 2022–23 |
Correct Answer: D [2022–23]
[4]. हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार को भारत की पहली नाइट सफारी परियोजना किस स्थान पर आगे बढ़ाने की अनुमति दी?
| [A]. दुधवा राष्ट्रीय उद्यान |
| [B]. कुकरैल रिज़र्व फ़ॉरेस्ट |
| [C]. पीलीभीत टाइगर रिज़र्व |
| [D]. चंबल वन्यजीव अभयारण्य |
Correct Answer: B [कुकरैल रिज़र्व फ़ॉरेस्ट]
[5]. हाल ही में वर्ष 2025 के लिए 60वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाले आर. वैरामुथु मुख्य रूप से किस भारतीय भाषा से संबंधित हैं?
| [A]. कन्नड़ |
| [B]. मलयालम |
| [C]. तमिल |
| [D]. तेलुगु |
Correct Answer: C [तमिल]


