- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 23 मई, 2026
[1]. हाल ही में समाचारों में रहे प्रस्तावित एंटी-डोपिंग कानून से जुड़े संशोधनों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
- प्रस्तावित ढांचा प्रतिबंधित प्रदर्शन-वर्धक पदार्थों (Performance-Enhancing Substances) से जुड़े तस्करी एवं संगठित वाणिज्यिक गतिविधियों को अपराध की श्रेणी में लाने का प्रयास करता है।
- केवल एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन अथवा डोपिंग परीक्षण में पॉजिटिव पाए जाने पर खिलाड़ियों के विरुद्ध आपराधिक मुकदमा नहीं चलाया जाएगा, जब तक कि वे तस्करी या संगठित डोपिंग नेटवर्क जैसे आपराधिक कृत्यों में संलिप्त न हों।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 |
| [B]. केवल 2 |
| [C]. 1 और 2 दोनों |
| [D]. न तो 1, न ही 2 |
[2]. हाल ही में “मायोपिया” (Myopia) एक प्रमुख वैश्विक स्वास्थ्य चिंता के रूप में सुर्ख़ियों में रहा। मायोपिया वह स्थिति है, जिसमेंः
| [A]. निकट की वस्तुएं धुंधली दिखाई देती हैं, जबकि दूर की वस्तुएं स्पष्ट दिखाई देती हैं |
| [B]. निकट एवं दूर दोनों प्रकार की वस्तुएं समान रूप से धुंधली दिखाई देती हैं |
| [C]. दूर की वस्तुएं धुंधली दिखाई देती हैं, जबकि निकट की वस्तुएं स्पष्ट दिखाई देती हैं |
| [D]. व्यक्ति रंगों में भेद करने की क्षमता खो देता है |
[3]. हाल ही में स्पर्म व्हेल (Sperm Whales), उनके संचार पैटर्न पर किए गए एक अध्ययन के कारण चर्चा में रहीं। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन स्पर्म व्हेल का सर्वाधिक उपयुक्त वर्णन करता है?
| [A]. वे विश्व की सबसे बड़ी बेलीन व्हेल हैं |
| [B]. वे सबसे बड़े दंतयुक्त शिकारी हैं |
| [C]. वे केवल नदियों में पाए जाने वाले मीठे पानी के स्तनधारी हैं |
| [D]. वे ऐसी एकमात्र व्हेल हैं जिनमें इकोलोकेशन क्षमता नहीं होती |
[4]. हाल ही में भारतीय थल सेना के लिए ‘वायु अस्त्र-1’ (Vayu Astra-1) लोइटरिंग म्यूनिशन प्रणाली का सफल प्रदर्शन किया गया। परीक्षणों के दौरान इस प्रणाली ने निम्नलिखित में से कौन-सी क्षमता प्रदर्शित की?
| [A]. मध्य-आकाश ईंधन भरने की क्षमता |
| [B]. हाइपरसोनिक क्रूज क्षमता |
| [C]. हमला निरस्त कर पुनः हमला करने की क्षमता |
| [D]. पनडुब्बी से प्रक्षेपण की क्षमता |
[5]. हाल ही में “स्टेट एंड ट्रेंड्स ऑफ कार्बन प्राइसिंग 2026” प्रतिवेदन समाचारों में रहा। यह प्रतिवेदन निम्नलिखित में से किस संगठन द्वारा जारी किया गया?
| [A]. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) |
| [B]. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) |
| [C]. अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) |
| [D]. विश्व बैंक (World Bank) |


