- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 26 फरवरी, 2026
[1]. हाल ही में, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा जारी एक एडवाइजरी में 1 जुलाई, 2026 से कॉफी पाउडर के पैकेटों पर ‘कासनी’ या ‘चिकोरी’ (Chicory) की मात्रा की स्पष्ट ‘फ्रंट-ऑफ-पैक लेबलिंग’ को अनिवार्य किया गया है। चिकोरी (Cichorium intybus) मुख्य रूप से किस प्रकार की जलवायु में उगाई जाती है?
| [A]. उष्णकटिबंधीय जलवायु |
| [B]. शीतोष्ण जलवायु |
| [C]. शुष्क मरुस्थलीय जलवायु |
| [D]. ध्रुवीय जलवायु |
[2]. हाल ही में, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग के 40वें स्थापना दिवस के दौरान ‘सुजविका पोर्टल’ (SUJVIKA Portal) लॉन्च किया। इस पोर्टल का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
| [A]. जैव प्रौद्योगिकी में नैदानिक परीक्षणों को विनियमित करना |
| [B]. जैव सुरक्षा अनुपालन की निगरानी करना |
| [C]. जैव प्रौद्योगिकी स्टार्टअप को वित्तपोषित करना |
| [D]. AI-संचालित व्यापार सांख्यिकी और जैव प्रौद्योगिकी उत्पाद आयात डेटा प्रदान करना |
[3]. हाल ही में, पेरियार टाइगर रिजर्व में ‘अखिल भारतीय बाघ अनुमान, 2025-26’ के तीसरे चरण की शुरुआत की गई। पेरियार टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है?
| [A]. कर्नाटक |
| [B]. तमिलनाडु |
| [C]. केरल |
| [D]. आंध्र प्रदेश |
[4]. हाल ही में, उच्चतम न्यायालय ने आपराधिक कानूनों में व्याप्त दंडात्मक प्रावधानों पर चर्चा करते हुए ‘न्यायोचित दंड के सिद्धांत’ (Principle of Just Deserts) का उल्लेख किया। यह सिद्धांत मुख्य रूप से दंड के किस आधारभूत सिद्धांत से संबंधित है?
| [A]. निवारक सिद्धांत (Deterrent Theory) |
| [B]. प्रतिबंधात्मक सिद्धांत (Preventive Theory) |
| [C]. सुधारात्मक सिद्धांत (Reformative Theory) |
| [D]. प्रतिशोधात्मक सिद्धांत (Retributive Theory) |
[5]. हाल ही में, कर्नाटक में होयसल काल के कई मंदिरों और ‘जैन बसाड़ियों’ ने इस क्षेत्र की मध्यकालीन विरासत की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित कराया है। होयसल राजवंश ने मुख्य रूप से वर्तमान भारत के किस राज्य पर शासन किया था?
| [A]. तमिलनाडु |
| [B]. कर्नाटक |
| [C]. आंध्र प्रदेश |
| [D]. तेलंगाना |


