- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 27 जुलाई , 2026
[1]. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय खनन एवं धातु परिषद (ICMM) द्वारा जारी ‘ग्लोबल माइनिंग एंड मेटल्स वाटर डेटासेट’ मुख्य रूप से किसका आकलन करता है?
| [A]. वैश्विक खनिज भंडार |
| [B]. खनन एवं धातु प्रसंस्करण सुविधाओं के समक्ष जल-संबंधी जोखिमों का |
| [C]. खनन कंपनियों से होने वाले ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का |
| [D]. वैश्विक स्तर पर महत्त्वपूर्ण खनिजों के व्यापार का |
[2]. हाल ही में चर्चा में रहे चांदीपुरा वायरस (CHPV) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- चांदीपुरा वायरस रैब्डोविरिडी (Rhabdoviridae) परिवार का सदस्य है।
- यह मनुष्यों में तीव्र मस्तिष्कशोथ सिंड्रोम (Acute Encephalitis Syndrome-AES) का कारण बनता है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 |
| [B]. केवल 2 |
| [C]. 1 और 2 दोनों |
| [D]. न तो 1, न ही 2 |
[3]. हाल ही में चर्चा में रही ‘पिक्रोराइज़ा कुरोआ’ (Picrorhiza kurroa) अथवा ‘कुटकी’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- कुटकी एक बहुवर्षीय औषधीय शाकीय पौधा है, जो हिमालय के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में पाया जाता है।
- इसके सतत् संरक्षण एवं खेती के लिए पूरे पौधे को उखाड़ने के बजाय इसकी पार्श्व शाखाओं (Stolons) की कटाई की जाती है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 |
| [B]. केवल 2 |
| [C]. 1 और 2 दोनों |
| [D]. न तो 1, न ही 2 |
[4]. हाल ही में रक्षा मंत्री ने त्रि-सेवा सर्व-महिला विश्व परिक्रमा नौकायन अभियान ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ की सफल वापसी पर दल का औपचारिक स्वागत किया। इस अभियान का संचालन निम्नलिखित में से किस पोत पर किया गया था?
| [A]. INS विक्रांत |
| [B]. IASV त्रिवेणी |
| [C]. INS तारिणी |
| [D]. INS सुनयना |
[5]. हाल ही में नोबेल पुरस्कार विजेताओं, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) विशेषज्ञों तथा धार्मिक नेताओं द्वारा हस्ताक्षरित 'रोम घोषणा: निःशस्त्र एवं निरस्त्रीकरण आधारित शांति' (Rome Declaration for an Unarmed and Disarming Peace) मुख्य रूप से किसका आह्वान करती है?
| [A]. परमाणु हथियारों के प्रक्षेपण तक स्वायत्त प्रणालियों की पहुँच पर वैश्विक प्रतिबंध लगाने हेतु संधि का |
| [B]. सैन्य अभियानों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के वैश्विक स्तर पर व्यापक उपयोग का |
| [C]. वैश्विक साइबर रक्षा गठबंधन की स्थापना का |
| [D]. विश्वभर में सभी परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को समाप्त करने का |
सामयिक खबरें
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


