- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 28 नवम्बर , 2026
[1]. 28 नवंबर 2026 को दोहा (कतर) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) के सम्मेलन में वर्ष 2030 के ‘पूर्ण अधिकार प्राप्त सम्मेलन’ (Plenipotentiary Conference - PP-30) की मेजबानी किस देश को प्रदान की गई है?
| [A]. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) |
| [B]. भारत |
| [C]. जापान |
| [D]. सिंगापुर |
Correct Answer: B [भारत]
[2]. 27 नवंबर 2026 को स्कॉटिश इतिहासकार सैम डेलरिम्पल को उनकी किस गैर-काल्पनिक (Nonfiction) पुस्तक के लिए ‘कमलादेवी चट्टोपाध्याय NIF पुस्तक पुरस्कार 2026’ का विजेता घोषित किया गया है?
| [A]. द अनार्की: द रिलेंटलेस राइज ऑफ द ईस्ट इंडिया कंपनी |
| [B]. शैटर्ड लैंड्स: फाइव पार्टिशन्स एंड द मेकिंग ऑफ मॉडर्न एशिया |
| [C]. असेंबलिंग इंडियाज कॉन्स्टिट्यूशन: ए न्यू डेमोक्रेटिक हिस्ट्री |
| [D]. ए सिक्सथ ऑफ ह्यूमैनिटी: इंडिपेंडेंट इंडियाज डेवलपमेंट ओडिसी |
Correct Answer: B [शैटर्ड लैंड्स: फाइव पार्टिशन्स एंड द मेकिंग ऑफ मॉडर्न एशिया]
[3]. भारत में ‘परिसीमन आयोग’ (Delimitation Commission) की संवैधानिक स्थिति और शक्तियों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
| [A]. परिसीमन आयोग एक उच्चाधिकार प्राप्त वैधानिक निकाय है, जिसका मुख्य कार्य जनसंख्या परिवर्तन के अनुरूप निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं का पुनर्निर्धारण करना है। |
| [B]. संविधान के अनुच्छेद 329(a) के अंतर्गत परिसीमन आयोग के आदेशों को कानून का बल प्राप्त होता है और उन्हें किसी भी न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती। |
| [C]. अनुच्छेद 82 संसद को प्रत्येक जनगणना के बाद परिसीमन अधिनियम अधिनियमित करने का अधिकार प्रदान करता है। |
| [D]. परिसीमन आयोग की अध्यक्षता भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त नहीं बल्कि हमेशा लोकसभा अध्यक्ष द्वारा की जाती है। |
Correct Answer: D [परिसीमन आयोग की अध्यक्षता भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त नहीं बल्कि हमेशा लोकसभा अध्यक्ष द्वारा की जाती है।]
[4]. 28 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक ‘विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स 2026’ (World Boxing Cup Finals 2026) का आयोजन किस देश की राजधानी में किया जा रहा है?
| [A]. कजाकिस्तान (अस्ताना) |
| [B]. उज्बेकिस्तान (ताशकंद) |
| [C]. किर्गिस्तान (बिश्केक) |
| [D]. अजरबैजान (बाकू) |
Correct Answer: B [उज्बेकिस्तान (ताशकंद)]


