- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 3 अगस्त , 2026
[1]. हाल ही में केंद्र सरकार ने किस पर्वत श्रृंखला के संदर्भ में पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों (ESAs) की अधिसूचना को लेकर केंद्र एवं राज्यों के बीच गतिरोध दूर करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति का कार्यकाल बढ़ाया है?
| [A]. अरावली पर्वतमाला |
| [B]. पूर्वी घाट |
| [C]. पश्चिमी घाट |
| [D]. सतपुड़ा पर्वतमाला |
[2]. हाल ही में हिमालयी राज्यों में हुई भारी वर्षा के बाद क्लाउडबर्स्ट (Cloudburst) चर्चा में रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, क्लाउडबर्स्ट की स्थिति तब मानी जाती है, जब किसी क्षेत्र में एक घंटे की अवधि में कम-से-कम कितनी वर्षा दर्ज की जाए?
| [A]. एक घंटे में 50 मिमी वर्षा होने पर |
| [B]. एक घंटे में 75 मिमी वर्षा होने पर |
| [C]. एक घंटे में 100 मिमी वर्षा होने पर |
| [D]. एक घंटे में 150 मिमी वर्षा होने पर |
[3]. हाल ही में भारत ने भारत समुद्री बीमा पूल (BMIP) के अंतर्गत पहला संप्रभु-समर्थित संरक्षण एवं क्षतिपूर्ति (Protection & Indemnity-P&I) बीमा उत्पाद लॉन्च किया। P&I बीमा मुख्य रूप से किस प्रकार के वित्तीय जोखिमों से सुरक्षा प्रदान करता है?
| [A]. प्राकृतिक आपदाओं से माल (Cargo) को होने वाली क्षति |
| [B]. समुद्री परिचालन से उत्पन्न तृतीय पक्ष दायित्व |
| [C]. वैश्विक शिपिंग मालभाड़ा दरों में उतार-चढ़ाव |
| [D]. केवल समुद्री डकैती से संबंधित फिरौती भुगतान |
[4]. हाल ही में हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) द्वारा भारतीय नौसेना को सौंपा गया ‘निपुण’ (Nipun) निम्नलिखित में से किस श्रेणी के पोत से संबंधित है?
| [A]. निस्तार श्रेणी |
| [B]. शिवालिक श्रेणी |
| [C]. नीलगिरि श्रेणी |
| [D]. कलवरी श्रेणी |
[5]. हाल ही में चर्चा में रहे राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- यह संशोधन विधेयक राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को वही दंडात्मक वैधानिक संरक्षण प्रदान करता है, जो राष्ट्रीय गान ‘जन गण मन’ को प्राप्त है।
- राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तथा भारत के संविधान को भी जानबूझकर किए गए अनादर के विरुद्ध संरक्षण प्रदान करता है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 |
| [B]. केवल 2 |
| [C]. 1 और 2 दोनों |
| [D]. न तो 1, न ही 2 |
सामयिक खबरें
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


