- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 30 जुलाई , 2026
[1]. रिट्रीवल-ऑगमेंटेड जनरेशन (RAG) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन-I: RAG किसी संगठन के अपने दस्तावेज़ों से प्रासंगिक जानकारी प्राप्त करके AI द्वारा उत्पन्न उत्तरों की सटीकता बढ़ाता है।
कथन-II: RAG केवल AI मॉडल द्वारा प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान पर निर्भर करता है तथा किसी बाहरी जानकारी का उपयोग नहीं करता।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा सही है?
| [A]. कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या करता है। |
| [B]. कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, लेकिन कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या नहीं करता है। |
| [C]. कथन-I सही है, लेकिन कथन-II गलत है। |
| [D]. कथन-I गलत है, लेकिन कथन-II सही है। |
[2]. हाल ही में चर्चा में रहा ‘ब्लू स्ट्रैगलर तारा’ (BSS) निम्नलिखित में से किस प्रकार का तारा है?
| [A]. सुपरनोवा विस्फोट के बाद बनने वाला अत्यधिक सघन न्यूट्रॉन तारा |
| [B]. नियमित अथवा अनियमित रूप से अपनी चमक बदलने वाला परिवर्ती तारा |
| [C]. मुख्य-अनुक्रम का ऐसा तारा, जो किसी पुराने तारा-समूह में अन्य तारों की तुलना में अधिक युवा प्रतीत होता है |
| [D]. पर्याप्त द्रव्यमान के अभाव में नाभिकीय संलयन प्रारंभ न कर पाने वाला ब्राउन ड्वार्फ |
[3]. हाल ही में आंध्र प्रदेश ने ‘मिष्टी’ (MISHTI) योजना के अंतर्गत दूसरा स्थान प्राप्त किया; यह योजना निम्नलिखित में से किस मंत्रालय द्वारा शुरू की गई थी?
| [A]. जल शक्ति मंत्रालय |
| [B]. मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय |
| [C]. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय |
| [D]. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय |
[4]. जुलाई 2026 में विश्व के सबसे बड़े सुपरकंडक्टिंग फ्यूजन मैग्नेट के सफल विकास एवं परीक्षण की घोषणा किस देश ने की?
| [A]. जापान |
| [B]. संयुक्त राज्य अमेरिका |
| [C]. चीन |
| [D]. भारत |
[5]. हाल ही में चर्चा में रहे ‘शांति’ (SHANTI) अभियान के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- इसे वर्ष 2028–2029 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की अस्थायी सदस्यता हेतु भारत की उम्मीदवारी के समर्थन में शुरू किया गया है।
- यह अभियान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार एवं उसके विस्तार की भारत की मांग को भी दोहराता है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 |
| [B]. केवल 2 |
| [C]. 1 और 2 दोनों |
| [D]. न तो 1, न ही 2 |
सामयिक खबरें
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


