- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 30 जून, 2026
[1]. हाल ही में चर्चा में रहे ‘टीआरएल कम्पास’ (TRL Compass) प्लेटफॉर्म के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- इसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी तत्परता स्तर (Technology Readiness Level-TRL) के आकलन को मानकीकृत करना है।
- यह विश्व स्तर पर स्वीकृत 9-स्तरीय TRL स्केल को भारत की अनुसंधान एवं नवाचार आवश्यकताओं के अनुरूप अपनाता है।
- इसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा विकसित किया गया है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
Correct Answer: A [ केवल 1 और 2]
[2]. हाल ही में यमुना जल परियोजना (Yamuna Water Project) के निर्माण एवं कार्यान्वयन के लिए किन दो राज्यों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए?
| [A]. हरियाणा और पंजाब |
| [B]. राजस्थान और गुजरात |
| [C]. हरियाणा और राजस्थान |
| [D]. उत्तर प्रदेश और हरियाणा |
Correct Answer: C [ हरियाणा और राजस्थान]
[3]. हाल ही में आयोजित ‘ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) कॉन्क्लेव ऑन इनोवेशन 2026’ का आयोजन नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन (AIM) ने किस संस्था के सहयोग से किया?
| [A]. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), मद्रास |
| [B]. सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) |
| [C]. राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) |
| [D]. डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन (DIC) |
Correct Answer: B [ सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI)]
[4]. हाल ही में लॉन्च किए गए 'सुमन रोडमैप 2030' के अंतर्गत मातृ स्वास्थ्य सेवाओं के किन चरणों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा?
| [A]. गर्भधारण-पूर्व, गर्भावस्था एवं प्रसव तक की देखभाल |
| [B]. गर्भावस्था, प्रसव तथा नवजात शिशु की देखभाल |
| [C]. गर्भावस्था, तीसरी तिमाही, प्रसव तथा प्रसवोत्तर देखभाल |
| [D]. केवल उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं एवं प्रसवोत्तर देखभाल |
Correct Answer: C [ गर्भावस्था, तीसरी तिमाही, प्रसव तथा प्रसवोत्तर देखभाल]
[5]. हाल ही में राजस्थान के अलवर में आयोजित "टाइगर री-इंट्रोडक्शन: अवसर और चुनौतियां" विषयक राष्ट्रीय कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित में से क्या था?
| [A]. सभी टाइगर रिजर्वों को राष्ट्रीय उद्यान घोषित करना |
| [B]. बाघों की कमी वाले क्षेत्रों में उनके पुनर्स्थापन, संख्या वृद्धि एवं आबादी की बहाली के लिए वैज्ञानिक, पारिस्थितिक एवं प्रबंधन संबंधी रणनीतियां तैयार करना |
| [C]. केवल मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए नई कानूनी व्यवस्था लागू करना |
| [D]. बाघों के अंतरराष्ट्रीय व्यापार को नियंत्रित करने के लिए नई नीति तैयार करना |
Correct Answer: B [बाघों की कमी वाले क्षेत्रों में उनके पुनर्स्थापन, संख्या वृद्धि एवं आबादी की बहाली के लिए वैज्ञानिक, पारिस्थितिक एवं प्रबंधन संबंधी रणनीतियां तैयार करना]
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


