- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 31 जुलाई , 2026
[1]. हाल ही में चर्चा में रहे विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
- यह उन संगठनों की परिसंपत्तियों के प्रबंधन के लिए एक नामित प्राधिकरण (Designated Authority) के गठन का प्रस्ताव करता है, जिनका FCRA पंजीकरण निरस्त, समर्पित (Surrendered) अथवा नवीनीकृत नहीं किया गया है।
- ऐसी परिसंपत्तियों के निस्तारण से प्राप्त आय को भारत की संचित निधि में जमा करने का प्रस्ताव किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 |
| [B]. केवल 2 |
| [C]. 1 और 2 दोनों |
| [D]. न तो 1, न ही 2 |
[2]. ILO कन्वेंशन संख्या 193 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
कथन I: ILO कन्वेंशन संख्या 193, प्लेटफ़ॉर्म एवं गिग श्रमिकों के रोजगार वर्गीकरण की परवाह किए बिना उनके लिए अधिकारों का एक सार्वभौमिक न्यूनतम मानक निर्धारित करता है।
कथन II: यह डिजिटल प्लेटफ़ॉर्मों को स्वचालित निर्णय-निर्माण प्रक्रियाओं का खुलासा करने तथा अकाउंट निष्क्रिय किए जाने पर लिखित कारण उपलब्ध कराने के लिए बाध्य करता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही है?
| [A]. कथन I और कथन II दोनों सही हैं तथा कथन II, कथन I की सही व्याख्या करता है। |
| [B]. कथन I और कथन II दोनों सही हैं, किंतु कथन II, कथन I की सही व्याख्या नहीं करता है। |
| [C]. कथन I सही है, किंतु कथन II गलत है। |
| [D]. कथन I गलत है, किंतु कथन II सही है। |
[3]. हाल ही में कोयला मंत्रालय द्वारा अधिसूचित कोल एक्सचेंज नियम, 2026 का उद्देश्य क्या है?
| [A]. नामित बंदरगाहों के माध्यम से कोयले के आयात एवं निर्यात को विनियमित करना। |
| [B]. कोयला एवं लिग्नाइट के पारदर्शी एवं दक्ष व्यापार के लिए एक नियामकीय ढाँचा स्थापित करना। |
| [C]. देश की सभी कोयला खानों का निजीकरण करना। |
| [D]. कैप्टिव खानों के लिए कोयला उत्पादन लक्ष्य अनिवार्य करना। |
[4]. हाल ही में औद्योगिक स्वचालन में बढ़ते उपयोग के कारण चर्चा में रहे AI पैलेटाइजिंग सिस्टम (AI Palletising Systems) निम्नलिखित में से किन प्रौद्योगिकियों का एकीकरण करते हैं?
| [A]. रोबोटिक आर्म्स, कंप्यूटर विज़न एवं मशीन लर्निंग |
| [B]. ब्लॉकचेन, क्वांटम कंप्यूटिंग एवं GPS |
| [C]. केवल LiDAR, सोनार एवं रडार |
| [D]. 3D प्रिंटिंग एवं नैनोप्रौद्योगिकी |
[5]. हाल ही में चर्चा में रही ‘मेकेदातु संतुलन जलाशय परियोजना’ (Mekedatu Balancing Reservoir Project) का निर्माण निम्नलिखित में से किस नदी पर प्रस्तावित है?
| [A]. कृष्णा |
| [B]. गोदावरी |
| [C]. कावेरी |
| [D]. तुंगभद्रा |
सामयिक खबरें
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


