- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 31 मार्च, 2026
[1]. हाल ही में, सरकार ने कई राज्यों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत सुपीरियर केरोसिन ऑयल (SKO) के वितरण की अनुमति दी। सुपीरियर केरोसिन ऑयल को निम्नलिखित में से किस रूप में सर्वाधिक उपयुक्त रूप से वर्णित किया जा सकता है?
| [A]. एक कच्चा, अपरिष्कृत पेट्रोलियम उत्पाद |
| [B]. कच्चे तेल का अत्यधिक परिष्कृत मध्यम आसवन अंश |
| [C]. बायोमास से उत्पादित एक कृत्रिम ईंधन |
| [D]. खाना पकाने में प्रयुक्त एक गैसीय पेट्रोलियम उत्पाद |
[2]. हाल ही के एक अध्ययन में भारत में ‘जंगल बिल्लियों’ (Felis chaus) की आबादी का अनुमान लगाया गया। भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के अंतर्गत जंगल बिल्ली को निम्नलिखित में से किस अनुसूची में सूचीबद्ध किया गया है?
| [A]. अनुसूची I |
| [B]. अनुसूची II |
| [C]. अनुसूची III |
| [D]. अनुसूची IV |
[3]. ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम, 2026, जो 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होने वाले हैं, के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- ये नियम स्रोत पर अपशिष्ट के चार प्रकारों- गीला, सूखा, स्वच्छता संबंधी तथा विशेष देखभाल अपशिष्ट, में पृथक्करण को अनिवार्य बनाते हैं।
- ये नियम केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा संचालित एक केंद्रीकृत ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपशिष्ट के डिजिटल ट्रैकिंग को प्रोत्साहित करते हैं।
- ये नियम उद्योगों में रिफ्यूज-डिराइव्ड फ्यूल (RDF) के उपयोग को पूर्णतः प्रतिबंधित करते हैं।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 1 और 3 |
| [C]. केवल 2 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
[4]. हाल ही में, राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय अधिकरण (NCLAT) दिवालियेपन से जुड़े मामलों में अपनी भूमिका के कारण सुर्ख़ियों में रहा। NCLAT का गठन निम्नलिखित में से किस अधिनियम के अंतर्गत किया गया है?
| [A]. दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता, 2016 |
| [B]. कंपनी अधिनियम, 2013 |
| [C]. प्रतिभूति अनुबंध (विनियमन) अधिनियम, 1956 |
| [D]. प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 |
[5]. हाल ही में, भारत ने तटीय और द्वीपीय रक्षा क्षमताओं को सुदृढ़ करने हेतु उच्च तीव्रता वाला त्रि-सेवा अभ्यास ‘द्वीप शक्ति’ (Exercise Dweep Shakti) आयोजित किया। यह अभ्यास निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में आयोजित किया गया?
| [A]. लक्षद्वीप द्वीपसमूह |
| [B]. मुंबई तट |
| [C]. गुजरात तट |
| [D]. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह |
सामयिक खबरें
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


