- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 4 जुलाई , 2026
[1]. हाल ही में औषधि नियम, 1945 (Drugs Rules, 1945) में संशोधन निम्नलिखित में से किसके एकसमान विनियमन को सुनिश्चित करने के लिए किया गया है?
| [A]. चिकित्सा उपकरण |
| [B]. पशु चिकित्सा टीके |
| [C]. ओवर-द-काउंटर दवाएं |
| [D]. उन्नत कोशिका एवं जीन उपचार (ACGT) |
[2]. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन-I: गगन (GAGAN–GPS Aided GEO Augmented Navigation) भारत की स्वदेशी सैटेलाइट-आधारित संवर्धन प्रणाली (SBAS) है, जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने संयुक्त रूप से विकसित किया है।
कथन-II: ‘गगन’ वास्तविक समय में सुधार और प्रामाणिकता संबंधी सूचना उपलब्ध कराकर GPS की सटीकता बढ़ाता है, जिससे विमानों का उपग्रह-आधारित सुरक्षित नेविगेशन और लैंडिंग संभव होती है।
उपरोक्त कथनों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही है?
| [A]. कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या करता है। |
| [B]. कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, लेकिन कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या नहीं करता है। |
| [C]. कथन-I सही है, लेकिन कथन-II गलत है। |
| [D]. कथन-I गलत है, लेकिन कथन-II सही है। |
[3]. हाल ही में तमिलनाडु ने भारत की पहली 3D-प्रिंटेड कृत्रिम प्रवाल भित्ति (Artificial Reef) को निम्नलिखित में से किस योजना के अंतर्गत तैनात करने की घोषणा की है?
| [A]. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) |
| [B]. ब्लू रिवोल्यूशन योजना (Blue Revolution Scheme) |
| [C]. सागरमाला कार्यक्रम (Sagarmala Programme) |
| [D]. राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (NFDB) योजना |
[4]. हाल ही में चर्चा में रही ट्रेड रिसीवेबल्स डिस्काउंटिंग सिस्टम (TReDS) का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
| [A]. सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) को दीर्घकालिक अवसंरचना ऋण उपलब्ध कराना। |
| [B]. सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) की व्यापारिक प्राप्तियों के वित्तपोषण को सुगम बनाना। |
| [C]. बड़ी विनिर्माण कंपनियों के निर्यात को बढ़ावा देना। |
| [D]. स्टार्ट-अप्स को वेंचर कैपिटल उपलब्ध कराना। |
[5]. हाल ही में चर्चा में रही ‘वर्ल्ड हाइड्रोपावर आउटलुक 2026’ रिपोर्ट निम्नलिखित में से किस संगठन द्वारा प्रकाशित की जाती है?
| [A]. अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) |
| [B]. अंतरराष्ट्रीय जलविद्युत संघ (IHA) |
| [C]. अंतरराष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी (IRENA) |
| [D]. विश्व बैंक |


