- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 5 जून, 2026
[1]. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन-I: फ्लेक्स फ्यूल वाहन (FFVs) उन्नत आंतरिक दहन इंजनों से युक्त होते हैं, जो E20 से E85 तक के पेट्रोल-एथेनॉल मिश्रण पर चल सकते हैं।
कथन-II: फ्लेक्स-फ्यूल प्रौद्योगिकी को अपनाने से कार्बन मोनोऑक्साइड उत्सर्जन में कमी लाई जा सकती है तथा आयातित कच्चे तेल पर भारत की निर्भरता घटाई जा सकती है।
उपरोक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही है?
| [A]. कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की व्याख्या करता है। |
| [B]. कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, किंतु कथन-II, कथन-I की व्याख्या नहीं करता है। |
| [C]. कथन-I सही है, किंतु कथन-II गलत है। |
| [D]. कथन-I गलत है, किंतु कथन-II सही है। |
[2]. हाल ही में ‘प्रोजेक्ट पैट्रियट पाइपलाइन’ सुर्ख़ियों में रहा। यह पहल किस देश से संबंधित है?
| [A]. यूनाइटेड किंगडम |
| [B]. संयुक्त राज्य अमेरिका |
| [C]. कनाडा |
| [D]. ऑस्ट्रेलिया |
[3]. हाल ही में प्रथम विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप 2026 का उद्घाटन निम्नलिखित में से किस शहर में किया गया?
| [A]. बेंगलुरु |
| [B]. नई दिल्ली |
| [C]. अहमदाबाद |
| [D]. ऋषिकेश |
[4]. हाल ही में आंध्र प्रदेश कम्युनिटी मैनेज्ड नेचुरल फार्मिंग (APCNF) कार्यक्रम को निम्नलिखित में से कौन-सा अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया?
| [A]. राइट लाइवलीहुड अवॉर्ड |
| [B]. फूड प्लैनेट प्राइज 2026 |
| [C]. वर्ल्ड फूड प्राइज 2026 |
| [D]. UNEP चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड |
[5]. 3 जून, 1947 की घोषणा, जिसे माउंटबेटन प्लान के नाम से भी जाना जाता है, ने निम्नलिखित में से किसके लिए रूपरेखा निर्धारित की थी?
| [A]. संविधान सभा के गठन के लिए |
| [B]. ब्रिटिश भारत के विभाजन और सत्ता हस्तांतरण के लिए |
| [C]. प्रांतीय स्वायत्तता की शुरुआत के लिए |
| [D]. कैबिनेट मिशन योजना के शुभारंभ के लिए |
सामयिक खबरें
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


