- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 7 जुलाई , 2026
[1]. हाल ही में चर्चा में रही अंडरवॉटर फाइबर ऑप्टिक सेंसिंग सिस्टम (Underwater Fiber Optic Sensing System-UFOSS) का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
| [A]. नौसैनिक पोतों को उपग्रह संचार सुविधा प्रदान करना |
| [B]. पानी के भीतर पनडुब्बियों का पता लगाना एवं उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखना |
| [C]. समुद्र में तेल एवं गैस भंडारों का मानचित्रण करना |
| [D]. समुद्री जैव विविधता की निगरानी करना |
Correct Answer: B [पानी के भीतर पनडुब्बियों का पता लगाना एवं उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखना]
[2]. हाल ही में चर्चा में रहे ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स (GPI) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स (GPI) पासपोर्टों की रैंकिंग केवल वीज़ा-मुक्त यात्रा के आधार पर ही नहीं, बल्कि निवेश के अवसरों तथा जीवन की गुणवत्ता जैसे मानकों के आधार पर भी करता है।
- ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 में भारत को 125वां स्थान प्राप्त हुआ है।
- इस सूचकांक का वार्षिक प्रकाशन विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा किया जाता है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
Correct Answer: A [केवल 1 और 2]
[3]. हाल ही में चर्चा में रहे संयुक्त राष्ट्र उपभोक्ता संरक्षण दिशानिर्देश (UNGCP) का स्वरूप क्या है?
| [A]. उपभोक्ता अधिकारों पर आधारित एक कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतरराष्ट्रीय संधि |
| [B]. उत्पाद गुणवत्ता मानकों से संबंधित संयुक्त राष्ट्र अभिसमय |
| [C]. अंतरराष्ट्रीय व्यापार विवादों के विनियमन हेतु एक वैश्विक समझौता |
| [D]. उपभोक्ता संरक्षण संबंधी कानूनों एवं नीतियों के लिए एक गैर-बाध्यकारी वैश्विक रूपरेखा |
Correct Answer: D [उपभोक्ता संरक्षण संबंधी कानूनों एवं नीतियों के लिए एक गैर-बाध्यकारी वैश्विक रूपरेखा]
[4]. हाल ही में प्रसिद्ध लोक कलाकार तीजन बाई के निधन के बाद चर्चा में रही ‘पंडवानी’ (Pandavani) निम्नलिखित में से किस राज्य की पारंपरिक लोकनाट्य एवं लोकगायन शैली है?
| [A]. ओडिशा |
| [B]. छत्तीसगढ़ |
| [C]. मध्य प्रदेश |
| [D]. झारखंड |
Correct Answer: B [छत्तीसगढ़]
[5]. हाल ही में जापान के हायाबुसा - 2 (Hayabusa2) प्रोब द्वारा निकट से गुजरने के कारण चर्चा में रहा टोरिफुने (Torifune) निम्नलिखित में से किस श्रेणी का क्षुद्रग्रह (Asteroid) है?
| [A]. मुख्य क्षुद्रग्रह घेरे (Main Belt) का क्षुद्रग्रह |
| [B]. पृथ्वी के निकट स्थित क्षुद्रग्रह (Near-Earth Asteroid-NEA) |
| [C]. ट्रोजन क्षुद्रग्रह (Trojan Asteroid) |
| [D]. काइपर घेरे (Kuiper Belt) की वस्तु |
Correct Answer: B [पृथ्वी के निकट स्थित क्षुद्रग्रह (Near-Earth Asteroid-NEA)]
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


