- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 9 मार्च, 2026
[1]. हाल ही में “ब्लू स्पैरो” (Blue Sparrow) मिसाइल चर्चा में रही। यह मिसाइल किस देश से संबंधित है?
| [A]. संयुक्त राज्य अमेरिका |
| [B]. इज़राइल |
| [C]. रूस |
| [D]. ईरान |
[2]. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डेनमार्क को HIV और सिफिलिस (Syphilis) के माता-से-शिशु संचरण के उन्मूलन के लिए प्रमाणित किया। सिफिलिस किस जीवाणु के कारण होता है?
| [A]. नाइसेरिया गोनोरिया (Neisseria gonorrhoeae) |
| [B]. ट्रेपोनेमा पैलिडम (Treponema pallidum) |
| [C]. माइकोबैक्टीरियम लेप्रे (Mycobacterium leprae) |
| [D]. क्लॉस्ट्रिडियम टेटानी (Clostridium tetani) |
[3]. हाल ही में कीटविज्ञानियों ने हिमालय की तराई में एक अनुसंधान अभियान के दौरान फल-मक्खियों (Fruit Flies) की दो नई प्रजातियों (एसिडोक्सान्था पैराटोटोफ्लावा और हेमिलिया सुनेरिया) की खोज की। ये प्रजातियाँ किस राज्य से पहचानी गईं?
| [A]. हिमाचल प्रदेश |
| [B]. उत्तराखंड |
| [C]. सिक्किम |
| [D]. अरुणाचल प्रदेश |
[4]. हाल ही में हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के उच्च-ऊंचाई वाले संरक्षित क्षेत्रों में दर्ज किए गए सांभर हिरण (Rusa unicolor) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- सांभर हिरण भारतीय उपमहाद्वीप और दक्षिण-पूर्व एशिया के कुछ भागों की मूल स्थानिक प्रजाति है।
- यह मुख्यतः केवल खुले घास के मैदानों और मरुस्थलों में पाए जाते हैं।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 |
| [B]. केवल 2 |
| [C]. 1 और 2 दोनों |
| [D]. न तो 1, न ही 2 |
[5]. हाल ही में दुधवा टाइगर रिजर्व के सोनारीपुर वन क्षेत्र में एक-सींग वाले एक मादा गैंडे को दो बाघों द्वारा मार दिए जाने की रिपोर्ट सामने आई। दुधवा टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है?
| [A]. उत्तराखंड |
| [B]. उत्तर प्रदेश |
| [C]. बिहार |
| [D]. मध्य प्रदेश |


