सिविल सर्विसेज मेन्स परीक्षा 2020 सामान्य अध्ययन पेपर III


प्रश्न 1. समावेशी संवृद्धि एवं संपोषणीय विकास के परिप्रेक्ष्य में, आंतर्पीढ़ी एवं अंतर्पीढ़ी साम्या के विषयों की व्याख्या कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 2. संभाव्य स.घ.उ. (जी.डी.पी.) को परिभाषित कीजिए तथा उसके निर्धारकों की व्याख्या कीजिए। वे कौन-से कारक हैं, जो भारत को अपने संभाव्य स.घ.उ. (जी.डी.पी.) को साकार करने से रोकते रहे हैं? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 3. भारत में कृषि उत्पादों के परिवहन एवं विपणन में मुख्य बाधाएं क्या हैं?(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 4. देश में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की चुनौतियां एवं अवसर क्या हैं? खाद्य प्रसंस्करण को प्रोत्साहित कर कृषकों की आय में पर्याप्त वृद्धि कैसे की जा सकती है?(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 5. नैनोटेक्नोलॉजी से आप क्या समझते हैं और यह स्वास्थ्य क्षेत्र में कैसे मदद कर रहा है? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 6. विज्ञान हमारे जीवन में गहराई तक कैसे गुथा हुआ है? विज्ञान-आधारित प्रौद्योगिकियों द्वारा कृषि में उत्पन्न हुए महत्वपूर्ण परिवर्तन क्या हैं? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 7. पर्यावरण प्रभाव आकलन (ई.आइ.ए.) अधिसूचना, 2020 प्रारूप मौजूदा ई.आइ.ए. अधिसूचना, 2006 से कैसे भिन्न है।(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 8. जल संरक्षण एवं जल सुरक्षा हेतु भारत सरकार द्वारा प्रवर्तित जल शक्ति अभियान की प्रमुख विशेषताएं क्या हैं? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 9. साइबर अपराध के विभिन्न प्रकारों और इस खतरे से लड़ने के आवश्यक उपायों की विवेचना कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 10. प्रभावी सीमावर्ती क्षेत्र प्रबंधन हेतु हिंसावादियों को स्थानीय समर्थन से वंचित करने के आवश्यक उपायों की विवेचना कीजिए और स्थानीय लोगों में अनुकूल धारणा प्रबंधन के तरीके भी सुझाइए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 11. एक अर्थव्यवस्था में पूंजी निर्माण के रूप में विनियोग के अर्थ की व्याख्या कीजिए। उन कारकों की विवेचना कीजिए, जिन पर एक सार्वजनिक एवं एक निजी निकाय के मध्य रिआयत अनुबंध (कॉनसेशन एग्रीमेंट) तैयार करते समय विचार किया जाना चाहिए।(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 12. वस्तु एवं सेवा कर (राज्यों को क्षतिपूर्ति) अधिनियम, 2017 के तर्काधार की व्याख्या कीजिए। कोविड-19 ने कैसे वस्तु एवं सेवा कर क्षतिपूर्ति निधि (जी.एस.टी. कॉम्पेंसेशन फन्ड) को प्रभावित और नये संघीय तनावों को उत्पन्न किया है।(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 13. धान-गेहूं प्रणाली को सफल बनाने के लिए कौन-से प्रमुख कारक उत्तरदायी हैं? इस सफलता के बावजूद यह प्रणाली भारत में अभिशाप कैसे बन गई है?(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 14. रिक्तिकरण परिदृश्य में विवेकी जल उपयोग के लिए जल भंडारण और सिंचाई प्रणाली में सुधार के उपायों को सुझाइए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 15. काविड-19 महामारी ने विश्वभर में अभूतपूर्व तबाही उत्पन्न की है तथापि, इस संकट पर विजय पाने के लिए प्रौद्योगिकीय प्रगति का लाभ स्वेच्छा से लिया जा रहा है। इस महामारी के प्रबंधन के सहायतार्थ प्रौद्योगिकी की खोज कैसे की गई, उसका एक विवरण दीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 16. पारम्परिक ऊर्जा उत्पादन के विपरीत सूर्य के प्रकाश से विद्युत ऊर्जा प्राप्त करने के लाभों का वर्णन कीजिए। इस प्रयोजनार्थ हमारी सरकार द्वारा प्रस्तुत पहल क्या है?(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 17. भारत सरकार द्वारा आरंभ किए गए राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एन.सी.ए.पी.) की प्रमुख विशेषताएं क्या हैं ? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 18. आपदा प्रबंधन में पूर्ववर्ती प्रतिक्रियात्मक उपागम से हटते हुए भारत सरकार द्वारा आरंभ किए गए अभिनूतन उपायों की विवेचना कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 19. भारत के पूर्वी भाग में वामपंथी उग्रवाद के निर्धारक क्या हैं? प्रभावित क्षेत्रें में खतरों के प्रतिकारार्थ भारत सरकार, नागरिक प्रशासन एवं सुरक्षा बलों को किस सामरिकी को अपनाना चाहिए? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 20. आन्तरिक सुरक्षा खतरों तथा नियंत्रण रेखा सहित म्यांमार, बांग्लादेश और पाकिस्तान सीमाओं पर सीमा-पार अपराधों का विश्लेषण कीजिए। विभिन्न सुरक्षा बलों द्वारा इस सन्दर्भ में निभाई गई भूमिका की विवेचना भी कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)