भारत में सड़क दुर्घटनाएं - 2020 रिपोर्ट

26 मई, 2022 को जारी 'भारत में सड़क दुर्घटनाएं - 2020 रिपोर्ट' के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं के मानकों में 2019 की तुलना में 2020 में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।

महत्वपूर्ण तथ्य: पिछले वर्ष के औसत को देखते हुये कुल दुर्घटनाओं में औसतन 18.46% और दुर्घटनाओं में मारे जाने वाले लोगों की संख्या में 12.84% की कमी देखी गई है। इसी तरह घायलों की संख्या में भी 22.84% की गिरावट दर्ज की गई है।

  • वर्ष 2020 के दौरान राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में कुल 3,66,138 सड़क दुर्घटनाओं को दर्ज किया गया, जिसमें 1,31,714 लोगों की जान गई और 3,48,279 लोग घायल हुए।
  • 2018 में 0.46% की मामूली वृद्धि को छोड़कर 2016 के बाद से सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में गिरावट आई है। लगातार दूसरे वर्ष, 2020 में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की कुल संख्या में गिरावट आई है। इसी तरह, 2015 से घायलों की संख्या में गिरावट आ रही है।
  • 2020 के दौरान जानलेवा सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों में 69% ‘18 से 45 वर्ष के आयु वर्ग के युवा वयस्क’ थे।
  • सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले 87.4% लोग ‘कामकाजी समूह के 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग’ के थे।
  • 2020 में 'सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी’ दर्ज करने वाले प्रमुख राज्य केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक हैं।
  • 2020 में ‘सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों में उल्लेखनीय कमी’ दर्ज करने वाले प्रमुख राज्य तमिलनाडु, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और आंध्र प्रदेश हैं।