स्टेट ऑफ द वर्ल्ड्स बर्ड्स

अमेरिकी शैक्षणिक शोध पत्रिका 'एनुअल रिव्यू ऑफ एनवायरमेंटल रिसोर्सेज' द्वारा 5 मई, 2022 को 'स्टेट ऑफ द वर्ल्ड्स बर्ड्स' (State of the World’s Birds) रिपोर्ट प्रकाशित की गई।

महत्वपूर्ण तथ्य: दुनिया भर में पक्षियों की लगभग ज्ञात 48% प्रजातियों की आबादी कम हो चुकी है, उनकी संख्या में गिरावट होने का संदेह है।

  • रिपोर्ट ने पक्षियों की 10,994 मान्यता प्राप्त मौजूदा प्रजातियों में से लगभग आधे के लिए प्राकृतिक दुनिया और जलवायु परिवर्तन पर बढ़ते 'मानव पदचिह्न' (human footprint) के विस्तार खतरे को जिम्मेदार ठहराया है।
  • प्राकृतिक आवासों के क्षरण और नुकसान के साथ-साथ कई प्रजातियों का प्रत्यक्ष अतिदोहन पक्षी जैव विविधता के लिए प्रमुख खतरे हैं।
  • जीवित पक्षी प्रजातियों में से 37% का सामान्य या विदेशी पालतू जानवरों के रूप में उपयोग और 14% का भोजन के रूप में उपयोग प्रत्यक्ष अतिशोषण के उदाहरण हैं।
  • 4,295 या 39% प्रजातियों में स्थिरता के रुझान थे, जबकि 7% या 778 प्रजातियों में जनसंख्या की प्रवृत्ति बढ़ रही थी।