विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2022
रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (RSF) द्वारा 3 मई, 2022 को 'विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2022' (World Press Freedom Index 2022) जारी किया गया।
महत्वपूर्ण तथ्य: विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 180 देशों और क्षेत्रों में पत्रकारों और मीडिया द्वारा प्राप्त प्रेस स्वतंत्रता के स्तर की तुलना करता है। यह विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक का 20वां संस्करण है।
- देशों को 0 से 100 के बीच के स्कोर के आधार पर रैंक किया जाता है, जिसमें 100 का स्कोर प्रेस की स्वतंत्रता के उच्चतम संभव स्तर का प्रतिनिधित्व करता है और 0 सबसे खराब स्तर।
- देशों का मूल्यांकन पांच प्रासंगिक संकेतकों पर किया जाता है- राजनीतिक संदर्भ, कानूनी ढांचा, आर्थिक संदर्भ, सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ और सुरक्षा।
- विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में नॉर्वे प्रथम स्थान पर है। इसके बाद डेनमार्क दूसरे, स्वीडन तीसरे, एस्टोनिया चौथे और फिनलैंड पांचवें स्थान पर है।
- उत्तर कोरिया सूचकांक में सबसे नीचे 180वें स्थान पर रहा। इसके बाद इरिट्रिया (179वां), ईरान (178वां), तुर्कमेनिस्तान (177वां), म्यांमार (176वां) और चीन (175वां) का स्थान है।
भारत की स्थिति: सूचकांक 2022 में भारत वैश्विक स्कोर 41 के साथ 150वें स्थान पर है। विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2021 में भारत 142वें स्थान पर था।
- भारत के पड़ोसी देशों में भूटान 33वें, नेपाल 76वें, श्रीलंका 146वें, पाकिस्तान 157वें, बांग्लादेश 162वें और म्यांमार 176वें स्थान पर हैं।
GK फैक्ट
|
रिपोर्ट एवं सूचकांक
- 1 वन लाइनर सामयिकी
- 2 भारत में सड़क दुर्घटनाएं - 2020 रिपोर्ट
- 3 खाद्य संकट पर वैश्विक रिपोर्ट 2022
- 4 फोर्ब्स ग्लोबल 2000 लिस्ट- 2022
- 5 प्रदूषण के कारण मौत पर लैंसेट रिपोर्ट
- 6 राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5
- 7 टाइम के 100 सबसे प्रभावशाली लोग 2022
- 8 यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक 2021
- 9 स्टेट ऑफ द वर्ल्ड्स बर्ड्स
- 10 आंकड़ों में सूखा रिपोर्ट 2022
- 11 स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट- 2021
- 12 राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2021 रिपोर्ट