स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट- 2021

मई 2022 में जारी विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) की 'स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट -2021 (State of the Global Climate - 2021) रिपोर्ट के अनुसार पिछले सात वर्ष अब तक रिकॉर्ड किए सबसे गर्म सात वर्ष रहे हैं।

महत्वपूर्ण तथ्य: वर्ष की शुरुआत और अंत में ला नीना घटना के कारण 2021 में रिकॉर्ड-तोड़ तापमान नहीं देखा गया।

  • ला नीना मध्य प्रशांत क्षेत्र में सतह के तापमान का ठंडा होना है। हालांकि इसका अस्थायी शीतलन प्रभाव था।
  • 2021 में औसत वैश्विक तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर से लगभग 1.11 (± 0.13) डिग्री सेल्सियस अधिक था।
  • चार प्रमुख जलवायु परिवर्तन संकेतक - ग्रीनहाउस गैस सांद्रता, समुद्र के स्तर में वृद्धि, समुद्री ऊष्मा और महासागरीय अम्लीकरण ने 2021 में नए रिकॉर्ड कायम किए।
  • समुद्र की सतह का तापमान रिकॉर्ड उच्च स्तर पर था। समुद्र की ऊपरी 2000 मीटर गहराई 2021 में गर्म होती रही और भविष्य में इसके बढ़ने की संभावना है।

GK फैक्ट

  • विश्व स्तर पर, 2013 और 2021 के बीच समुद्र के स्तर में वृद्धि की दर 4.5 मिलीमीटर प्रति वर्ष थी। यह 1993 और 2002 के बीच की दर से दोगुने से अधिक थी।