यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक 2021

24 मई, 2022 को विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा ‘यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक 2021’ जारी किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: रिपोर्ट का विषय 'एक सतत और लचीला भविष्य के लिए पुनर्निर्माण' (Rebuilding for a Sustainable and Resilient Future) है।

  • यह द्विवार्षिक सूचकांक 117 अर्थव्यवस्थाओं का विभिन्न स्तंभों के बीच वितरित 5 उप-सूचकांक, 17 स्तंभों और 112 व्यक्तिगत संकेतकों के आधार पर आकलन करता है।
  • जापान सूचकांक में सबसे शीर्ष पर है, इसके बाद अमेरिका, स्पेन, फ्रांस, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, सिंगापुर और इटली का स्थान है।
  • सबसे निचले 117वें स्थान पर 'चाड' देश है।
  • 4.1 के स्कोर के साथ, भारत वैश्विक यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक में 54वें स्थान पर है तथा दक्षिण एशिया में शीर्ष पर बना हुआ है।

GK फैक्ट

  • यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक 2019 में भारत 46वें स्थान पर था।