राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2021 रिपोर्ट

स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय ने 25 मई, 2022 को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) 2021 रिपोर्ट जारी की। पिछला सर्वेक्षण 2017 में किया गया था।

महत्वपूर्ण तथ्य: यह हर तीन साल में तीसरी, पांचवी, आठवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों की सीखने की क्षमता का समग्र विश्लेषण कर देश में स्कूली शिक्षा प्रणाली की स्थिति का आकलन करता है।

  • इस सर्वेक्षण में कक्षा तीसरी और पांचवी के लिए भाषा, गणित और पर्यावरण विषयों; कक्षा आठवीं के लिए भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान; कक्षा दसवीं के लिए भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी विषयों को शामिल किया गया था।

निष्कर्ष: लगभग 80% छात्रों ने महामारी के दौरान घर पर सीखने को 'बोझ' माना और महसूस किया कि उन्होंने साथियों की मदद से स्कूल में बेहतर सीखा। 45% छात्रों ने घर पर सीखने के अनुभव को 'आनंददायक' पाया।

  • 38% छात्रों को घर पर पढ़ाई करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जबकि 24% छात्रों को कोई ‘डिजिटल डिवाइस’ उपलब्ध नहीं थी।
  • 500 के स्कोर में से, विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने भाषाओं में बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन गणित और विज्ञान जैसे विषयों में पिछड़ गए।
  • विभिन्न विषयों और कक्षाओं में, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों का सामान्य श्रेणी के छात्रों की तुलना में खराब प्रदर्शन रहा।