वन लाइनर सामयिकी

  • जलवायु परिवर्तन और खाद्य प्रणालियों पर अंतरराष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान (IFPRI) की 'वैश्विक खाद्य नीति रिपोर्ट 2022' के अनुसार 2030 तक भारत के खाद्य उत्पादन में 16% की गिरावट आ सकती है और भूख के जोखिम वाले लोगों की संख्या 73.9 मिलियन हो सकती है।
  • 2019-2021 के लिए हाल ही में जारी राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5) के अनुसार 15-49 आयु वर्ग में देश में 22% पुरुषों की तुलना में केवल 1% महिलाएं शराब का सेवन करती हैं।
  • मई 2022 में जारी संयुक्त राष्ट्र विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं रिपोर्ट मिड-2022 (United Nations World Economic Situation and Prospects mid-2022) के अनुसार वित्त वर्ष 2022 में भारत की जीडीपी 6.4% की दर से बढ़ने का अनुमान है।