सस्त्र रामानुजन पुरस्कार 2022

हाल ही में शनमुघा कला, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान अकादमी द्वारा वर्ष 2022 के लिये सस्त्र (SASTRA) रामानुजन पुरस्कार ‘यूंकिंग तांग’ सहायक प्रोफेसर कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले (USA) को दिए जाने की घोषणा की गई।

  • यूंकिंग की रचनाएं परिष्कृत तकनीकों का उल्लेखनीय संयोजन प्रदर्शित करती हैं। इनकी इन रचनाओं में मॉडड्ढूलर वक्र और शिमुरा किस्म के अंकगणित एवं ज्यामिति केंद्रीय भूमिका निभाते हैं। उनके परिणाम व विधियाँ इस क्षेत्र में भविष्य के अनुसंधान पर प्रभाव डाल सकते हैं।

GK फ़ैक्ट

  • इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2005 में शनमुघा कला, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान अकादमी (सस्त्र) द्वारा की गई थी। श्रीनिवास रामानुजन से प्रभावित होकर गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 32 वर्ष और उससे कम आयु के व्यक्तियों को दिया जाता है।
  • भारत में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती 22 दिसंबर को प्रतिवर्ष ‘राष्ट्रीय गणित दिवस ‘ के रूप में मनाया जाता है।

लघु संचिका