सखारोव पुरस्कार- 2022

हाल ही में यूरोपीय संघ (ईयू) के शीर्ष मानवाधिकार पुरस्कार से ‘यूक्रेन के लोगों और उनके प्रतिनिधियों’ को रूस के आक्रमण और युद्ध के प्रतिरोध के लिए सम्मानित किया गया है।

  • ईयू का पुरस्कार सोवियत के असंतुष्ट आंद्रेई सखारोव के नाम पर, 1988 में मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता की रक्षा करने वाले व्यक्तियों या समूहों को सम्मानित करने के लिए शुरू किया गया था। यह लगातार दूसरा वर्ष है, जब ईयू के सांसदों ने सखारोव पुरस्कार के जरिए रूस को संदेश दिया है।
  • पिछले वर्ष जेल में बंद रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी को यह पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी।
  • यूक्रेन को नामित किए जाने पर यूरोपीय संघ के सांसदों ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की ‘‘बहादुरी, धैर्य और अपने लोगों के प्रति समर्पण’’ के लिए प्रशंसा की तथा यूक्रेन की राज्य आपातकालीन सेवाओं की भूमिकाओं पर प्रकाश डाला है।

लघु संचिका