राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार

27 सितंबर, 2022 को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने विश्व पर्यटन दिवस, 2022 के अवसर पर पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार’ प्रदान किए।

उद्देश्यः कोशिशों का सम्मान करना और एक स्वस्थ्य प्रतिस्पर्द्धा को बढ़ावा देना है, ताकि पर्यटन के विकास के लक्ष्य को पूरा किया जा सके।

  • वर्ष 2018-19 में उद्योग की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए इस वर्ष कुल 81 पुरस्कार प्रदान किये गए।
  • इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने इंडिया टूरिज्म स्टैटिस्टिक्स 2022, न्यू इनक्रेडिबल इंडिया ग्लोबल प्रोमोशनल फिल्म्स, और ‘गो बियॉन्डः 75 एक्सपीरियंस ऑफ नॉर्थ इंडिया’ ई-पुस्तक भी जारी की।
  • सरकार द्वारा ‘राष्ट्रीय पर्यटन नीति-2022’ बनाई गई है। इस नीति का लक्ष्य देश में पर्यटन का विकास, पर्यटन उद्योगों को सहायता देना, पर्यटन समर्थित कार्यक्रमों को मजबूत करना और पर्यटन के उप क्षेत्रें का विकास करना है।

लघु संचिका