दादा साहब फाल्के पुरस्कार-2020

27 सितंबर, 2022 को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा अभिनेत्री आशा पारेख को 2020 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई।

  • पारेख को ये सम्मान 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में दिया जाएगा। इस बार 22 वर्षों में किसी महिला को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है।
  • यह अवॉर्ड पाने वाली आशा पारेख 7वीं महिला हैं। देविका रानी यह अवॉर्ड प्राप्त करने वाली पहली अभिनेत्री थीं। आशा पारेख से पहले आशा भोसले (2000), लता मंगेशकर (1989), दुर्गा खोटे (1983), कानन देवी (1976), रूबी मेयर्स (1973), देविका रानी (1969) इस अवॉर्ड को हासिल कर चुकी हैं।
  • पिछले वर्ष2019 के लिए रजनीकांत को ‘दादा साहेब फाल्के पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।

GK फ़ैक्ट

  • दादा साहेब फाल्के पुरस्कार- यह भारतीय सिनेमा के क्षेत्र में सर्वाेच्च सम्मान है। दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड की शुरुआत वर्ष 1969 में दादा साहेब फाल्के के जन्म शताब्दी वर्ष में की गई थी।
  • दादा साहेब फाल्के का पूरा नाम धुंडिराज गोविन्द फाल्के था। इन्हेंफिल्म उद्योग के ‘पितामह’ कहा जाता है।

लघु संचिका