नौसैन्य अभ्यास -आईएमटी त्रिलाट

27 अक्टूबर, 2022 को भारत-मोजाम्बिक-तंजानिया के बीच त्रिपक्षीय नौसैन्य अभ्यास ‘आईएमटी त्रिलाट’ का पहला संस्करण तंजानिया के डार एस सलाम में आयोजित किया गया।

उद्देश्यः प्रशिक्षण और सर्वाेत्तम कार्य प्रणालियों को आपस में साझा करना, पारस्परिकता बढ़ाना और समुद्री सहयोग को मजबूत करने के माध्यम से सामान्य खतरों को दूर करने के लिए क्षमता में बढ़ोतरी करना।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यह अभ्यास 27 से 29 अक्टूबर 2022 तक तीन दिन की अवधि में किया जा रहा है।
  • अपनी तरह के इस पहले संयुक्त नौसैनिक अभ्यास में बंदरगाह पर तटीय और समुद्री चरण की कार्रवाई शामिल की गई हैं।
  • इस संयुक्त समुद्री अभ्यास में भारत, मोजाम्बिक और तंजानिया की नौसेनाओं ने हिस्सा लिया। भारतीय नौसेना की तरफ से गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट, आईएनएस तरकश, एक चेतक हेलीकॉप्टर और मार्कोस (विशेष नौसैन्य बल) ने अभ्यास में भाग लिया है।
  • ये अभ्यास हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और समुद्री पड़ोसियों के साथ सहयोग बढ़ाने तथा इस क्षेत्र में सभी के लिए सागर, सुरक्षा एवं विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत व भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

लघु संचिका