सैन्य अभ्यास ‘सिम्बेक्स’-2022

26 से 30 अक्टूबर, 2022 तक भारतीय नौसेना विशाखापत्तनम में सिंगापुर-भारत द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास (सिम्बेक्स) के 29वें संस्करण की मेजबानी कर रही है।

  • सिम्बेक्स-2022 दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहले चरण में विशाखापत्तनम में बंदरगाह पर तटीय अभ्यास 26 से 27 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित किया गया। इसके बाद 28 से 30 अक्टूबर, 2022 तक बंगाल की खाड़ी में समुद्री चरण का अभ्यास किया गया।
  • सिंगापुर गणराज्य नौसेना के दो पोत आरएसएस स्टालवार्ट (फॉर्मेडेबल श्रेणी का एक युद्धपोत) और आरएसएस विजिलेंस (विक्ट्री श्रेणी की एक नौका) अभ्यास में हिस्सा लिया।
  • यह अभ्यास समुद्री इलाके में भारत और सिंगापुर के बीच उच्च स्तर के सहयोग का एक उदाहरण है। यह हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में दोनों देशों की प्रतिबद्धता तथा योगदान को भी विस्तार देता है।

GK फ़ैक्ट

  • अभ्यास की सिम्बेक्सश्रृंखला वर्ष 1994 में शुरू हुई थी। प्रारंभ में इसे एक्सरसाइज लायन किंग के नाम से जाना जाता था।

लघु संचिका