स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार-2022

1 अक्टूबर, 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में 7वें संस्करण में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2022 का पुरस्कार प्रदान कीं।

महत्वपूर्ण बिंदु -

  • स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2022 में इंदौर को लगातार छठे वर्ष भारत का सबसे स्वच्छ शहर और भारत का पहला 7 सितारा कचरा मुक्त शहर घोषित किया गया है।
  • ‘100 से अधिक शहरी स्थानीय निकायों’ की श्रेणी में ‘सबसे स्वच्छ राज्य’ के रूप में मध्य प्रदेश का स्थान है; जबकि पिछले 3 वर्षों का सबसे स्वच्छ राज्य छत्तीसगढ़ और तीसरे सबसे स्वच्छ राज्य में महाराष्ट्र का स्थान रहा।
  • इसी प्रकार ‘100 से कम शहरी स्थानीय निकायों की श्रेणी’ में सबसे स्वच्छ राज्य का पुरस्कार त्रिपुरा ने प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। झारखंड और उत्तराखंड को क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
  • ग्रामीण वर्ग स्वच्छता सर्वेक्षण-2022; ग्रामीण वर्ग में तेलंगाना पहले स्थान पर है। वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः हरियाणा तथा तमिलनाडु है।
  • छोटे राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में अंडमान और निकोबार ने पहला स्थान हासिल किया है; जबकि दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, सिक्किम ने दूसरा स्थान हासिल किया। उत्तराखंड के हरिद्वार को एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में सर्वश्रेष्ठ ‘बेस्ट गंगा टाउन’ का पुरस्कार मिला; जबकि शिवमोग्गा (कर्नाटक) कोफास्ट मूवर सिटी अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
  • हरिद्वार को सबसे स्वच्छ गंगा शहर घोषित किया गया; जबकि दूसरा तथा तीसरा स्थान क्रमशः वाराणसी और ऋषिकेश का स्थान रहा। एक लाख से कम आबादी वाले गंगा नगरों में बिजनौर पहले स्थान पर था। इसके बाद क्रमशः कन्नौज और गढ़मुत्तफ़ेश्वर हैं। महाराष्ट्र के देवलाली को देश का सबसे स्वच्छ छावनी बोर्ड चुना गया।

10 लाख से अधिक आबादी वाले शीर्ष 5 स्वच्छ शहर

क्रम

शहर

स्कोर

1

इंदौर (मध्य प्रदेश)

71,46

2

सूरत (गुजरात)

69,25

3

नवी मुंबई (महाराष्ट्र)

68,53

4

जीवीएमसी विशाखापत्तनम (आन्ध्र प्रदेश)

67,01

5

विजयवाड़ा(आन्ध्र प्रदेश)

66,99

1 लाख से कम आबादी वाले शीर्ष 5 शहर

क्रम

शहर

स्कोर

1

पंचगनी (महाराष्ट्र)

63,96

2

पाटन (छत्तीसगढ़)

62,39

3

करहड़ (महाराष्ट्र)

62,13

4

लोनावला (महाराष्ट्र)

59,90

5

करजात (महाराष्ट्र)

57,86

लघु संचिका